JioHotstar Expert Umesh Yadav ने फ्लैट पिचेज़ पर तोड़ी चुप्पी, 200+ रन को डिफेंड करने के लिए बॉलर्स को दिया ये सजेशन

By rishabhpandey

Updated on:

Umesh Yadav On 200 Plus Score

Umesh Yadav On 200 Plus Score: IPL 2026 को शुरू हुए कुछ समय बीत चुका है. ऐसे में हर किसी के मन में एक सवाल पनप रहा है कि आखिर इस साल क्रिकेट में ऐसा क्या बदलाव आया है, कि ज्यादातार टीमें 200 रन से ज्यादा का स्कोर आसानी से बना ले रहा है और तो और इन स्कोरों को चेज़ भी कर लिया जा रहा है? अब अगर इस सवाल का जवाब अगर एक क्रिकेट एक्सपर्ट से जानने को मिल जाए तो फिर क्या ही बात है. इस रिवेंज वीक में पंजाब केसरी से खास तौर पर जुड़े JioHotstar’s ‘Champions Waali Commentary’ के एक्सपर्ट उमेश यादव ने ऐसे ही सवाल का जवाब दिया हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि चल रहे इस सीजन पर उमेशा यादव की क्या राय है?

Umesh Yadav, Expert On JioHotstar’s ‘Champions Waali Commentary’: उमेश यादव को क्यों लगता है सबकुछ मशीनरी?

Umesh Yadav On 200 Plus Score
Umesh Yadav On 200 Plus Score (Source: Social Media)

दरअसल जब उमेश यादव से से जब पूछा गया कि चल रहे आईपीएल में आखिर ऐसा क्या हुआ कि आसानी से 200+ रन बना लिए जा रहे हैं और उन्हें आसानी से चेज भी कर लिया जा रहा है, इसपर जवाब देते हुए उमेश ने कहा कि, ‘मुझे लगता है सबकुछ मशीनरी हो गया है, मैच में मशीन लानी ज्यादा बैटर है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ है, अगर हमनें बड़े स्कोर देखे हैं तो हमनें लोवर स्कोर भी देखा है। हमनें दिल्ली को 75 रन पर ऑल ऑउट होते हुए भी देखा है। तो ये डिपेंड करता है कि आप कैसी बॉलिंग करते हैं और आपकी प्लानिंग कैसी है? आपके बॉलर कैसा डाल रहे हैं पावरप्ले में और डेथ में? क्योंकि काफई इम्पोर्टेंट हो जाता है ना कि जह कोई टीम आपपर अटैक कर रही हैं तो आपका क्या प्लान है, आपने क्या प्लानिंग की थी उन बैट्समैन के अगेन्सट?’।

Umesh Yadav On Flat Pitches: फ्लैट पिच पर उमेश यादव की राय

Umesh Yadav On 200 Plus Score
Umesh Yadav On 200 Plus Score (Source: Social Media)

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए उमेश यादव ने कहा कि, ‘क्योंकि मुझे पता है कि विकेट काफी फ्लैट है, कही कही ग्राउंड भी बहुत छोटे हैं। जहां हाई स्कोरिंग रन बन रहे हैं, जहां पर 265 भी चेज हो गया है। बट ऐसे में कहते हैं ना कि आपका जो एक्सपीरिएंस है, वो आपको उसमें झोकना पड़ेगा। एज़ अ बॉलर आपको सोचना पड़ेगा कि अगर इतने सारे रन मेरे पास है और हम उसे भी नहीं बचा पाएंगे, तो आप बॉलिंग उस हिसाब से नहीं कर रहे और आई थिंक कि बॉलिंग खराब हो रही है आपकी। क्योंकि 230 और 260 रन काफी होते है और विकेट इतना फ्लैट है तो आपको एक्सेक्यूशन और बेहतर करना होगा, वो एक्यूरेसी आपको दिखानी पड़ेगी एज़ अ बॉलर कि आपमें वो क्षमता है। क्योंकि जब आप प्रैक्टिस करते हैं एज़ अ बॉलर तो आपको पता होना चाहिए कि मैं मैच में क्या बॉलिंग करने वाला हूं और मैरा जो मैन स्ट्रेंथ है वो क्या है। उसके हिसाब से मुझे बॉलिंग करनी है और उस हिसाब से ही मुझे आगे बढ़ना है।’

Umesh Yadav on Bowler’s Technique: बॉलर्स की तकनीक पर उमेश यादव ने क्या कहा?

Umesh Yadav On 200 Plus Score
Umesh Yadav On 200 Plus Score (Source: Social Media)

वहीं बॉलर्स की तकनीक पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘आप गेम में जाने के बाद बहुत सी चीजें चेंज नहीं कर सकते, आप नई डिलिवरी इजात नहीं कर सकते। तो वो सब आपको सिचुएशन के हिसाब से प्रैक्टिस करनी पड़ती है, वहीं एज़ अ टीम और एज़ अ कैप्टन आपको बॉलर को भी बताना पड़ेगा कि आपका क्या रोल है। आपको कहां बॉलिंग करनी है, आपको डेथ में बॉलिंग करनी है या मिडिल ओवर में बॉलिंग करने की प्रैक्टिस करनी है। वो कहते हैं ना जब आप प्रैक्टिस कर रहे होते हो, तो आपको बॉलर्स को टाइम देना पड़ता है बेहतर करने का, तो मुझे लगता है कि ये बहुत इम्पोर्टेंट है। क्योंकि बॉलिंग में ऐसा होता है कि अगर आप सोच के आओगे और बॉल डालोगे तो बेहतर करोगे। लेकिन अगर आप बिना किसी प्लान के आओगे तो कभी कभी ऐसा होता है कि माइंड काम नहीं करता और आपका प्लान वर्क भी नहीं कर पाता।’

Umesh Yadav On 200 Plus Score: बॉलर्स को कैसे करना चाहिए खुद को बैक?

Umesh Yadav On 200 Plus Score
Umesh Yadav On 200 Plus Score (Source: Social Media)

फिर अपनी बात को खत्म करते हुए उमेश यादव ने कहा कि, ‘ऐसे में आपको अपना फॉले अप प्लान ले कर चलना पड़ता है कि अगर मेरा पहला प्लान सही नहीं बैठा तो मेरा दूसरा प्लान क्या होगा। खास तौर पर आपको अपने आप को बैक करना होगा एज़ अ बॉलर, आपको लाइन और लेंथ पर सुधार करना होगा इसी के साथ हमेशा खुद को बेहतर करने की कोशिश करनी होगी और मेरा मानना है कि एज़ अ बॉलर आपको ये चैलेंजेस लेने ही पड़ेंगे।’

Read More: Mumbai Indians की मुश्किलें फिर बढ़ी, हार्दिक पांड्या के बाद अब सूर्यकुमार भी हुए टीम से बाहर!- जानें कौन करेगा कप्तानी?