LSG और RCB के मैच में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा, क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

By rishabhpandey

Published on:

Nicolas Pooran And Krunal Fight

Nicolas Pooran And Krunal Fight: Lucknow Super Giants और Royal Challengers Bengaluru के बीच 7 मई को BRSABV Ekana Cricket Stadium में खेले गए आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मैच में जहां चौकों-छक्कों की बारिश हुई, वहीं मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तनातनी ने भी फैंस का ध्यान खींचा।

Nicolas And Krunal Pandya Clash: क्यों बिगड़ा पूरा खेल?

लखनऊ की पारी के दौरान यह घटना तब हुई जब आरसीबी के स्पिनर Krunal Pandya गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने पहले अर्शिन कुलकर्णी को आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद क्रीज पर विस्फोटक बल्लेबाज Nicholas Pooran आए। पूरन के आते ही क्रुणाल ने करीब 119 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक तेज बाउंसर डालकर उन्हें चौंकाने की कोशिश की।

Krunal Pandya News: कैसे शुरू हुई बहस?

Nicolas Pooran And Krunal Fight
Nicolas Pooran And Krunal Fight (Source: Social Media)

तनाव तब बढ़ गया जब अगली गेंद पर भी क्रुणाल पांड्या ने बाउंसर फेंकने का प्रयास किया। इस गेंद पर पूरन ने तेजी से एक रन लिया, लेकिन रन पूरा करने के बाद वह सीधे क्रुणाल के पास पहुंच गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई और माहौल गरमा गया। हालांकि, अंपायरों और साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर सिचुएशन को संभाल लिया, जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हुआ।

Nicolas Pooran And Krunal Fight: कैसा रहा मुकाबला?

Nicolas Pooran And Krunal Fight
Nicolas Pooran And Krunal Fight (Source: Social Media)

अगर मुकाबले की बात करें तो बारिश ने मैच में कई बार रुकावट डाली। खराब मौसम के कारण खेल को तीन बार रोकना पड़ा और बाद में मुकाबले को 19-19 ओवर का कर दिया गया। लेकिन इन परेशानियों का असर Mitchell Marsh की बल्लेबाजी पर बिल्कुल नहीं दिखा। मार्श ने आरसीबी के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और इकाना स्टेडियम जैसे मैदान पर, जिसे आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

Nicolas Pooran And Krunal Fight
Nicolas Pooran And Krunal Fight (Source: Social Media)

मार्श की विस्फोटक पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए। वहीं आरसीबी के गेंदबाज पूरे मैच में मार्श की आक्रामक बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं ढूंढ सके।

Read More: Mumbai Indians की मुश्किलें फिर बढ़ी, हार्दिक पांड्या के बाद अब सूर्यकुमार भी हुए टीम से बाहर!- जानें कौन करेगा कप्तानी?