Cricket Australia Anouncement: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने ये अनाउंसमेंट की है कि टेस्ट कप्तान Pat Cummins के साथ साथ आईपीएल खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम की तैयारी पर बड़ा असर पड़ेगा।
Australia Tour Of Pakistan: कब तक होगा ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा
🚨 AUSTRALIAN PLAYERS WILL NOT LEAVE THE IPL FOT PAKISTAN ODIS. 🚨
– Australia to play 3 match ODI series in Pakistan from 30th May, but Aussie players including Pat Cummins will be allowed to fulfil their franchise commitments. pic.twitter.com/3yXVM403wp
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 7, 2026
ऑस्ट्रेलिया का यह पाकिस्तान दौरा 2022 के बाद पहला है और यह 30 मई से 4 जून तक होगा। मैच रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाने की संभावना है, पहला मैच 30 या 31 मई को होगा। लेकिन ये तारीखें आईपीएल के प्लेऑफ से सीधे टकरा रही हैं। इस कारण लगभग 12-15 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मुश्किलों भरी सिचुएशन में हैं। CA ने साफ कहा है कि आईपीएल में खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी को पाकिस्तान की वनडे सीरीज के लिए नहीं भेजा जाएगा।
Players Who Does’nt Play With Pakistan: पाकिस्तानी दौरे पर कौन से ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर नहीं लेंगे हिस्सा?

इस फैसले से खिलाड़ियों को अपनी आईपीएल टीम के साथ सभी जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिलेगा और उन्हें पाकिस्तान दौरे और मैच से बचने में मदद मिलेगी। इस दौरे से बाहर रहने वाले प्रमुख खिलाड़ी हैं: पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और भी बाकी के अन्य खिलाड़ी। ऐसे में जिनकी फ्रेंचाइजी जल्दी बाहर हो जाती है, वो बाद में टीम में शामिल हो सकते हैं। लेकिन महत्वपूर्ण समय में मुख्य खिलाड़ी नहीं होंगे।
CA के प्रवक्ता ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के बीच खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट का सम्मान करना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ बात करके एवेलेबल खिलाड़ियों से अस्ट्रेलिया की ओर से मजबूत टीम उतारी जाएगी।
Cricket Australia Anouncement: कैसा होगा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला?

पाकिस्तान के लिए इस सीरीज में लय बनाने का एक बेहतरीन मौका है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की कमजोर टीम मिलने से मुकाबले में कॉम्पटीशन कम हो सकता है। पीसीबी ने शेड्यूल टकराव के लिए निराशा जताई, लेकिन व्यापक क्रिकेट कैलेंडर के कारण इसे टाला नहीं जा सका।
आईपीएल से अच्छी कमाई और क्लब की जिम्मेदारी के कारण अब कई खिलाड़ी और बोर्ड घरेलू टीमें व फ्रेंचाइजी को प्राइयोरिटी दे रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को इस वनडे सीरीज में घरेलू और कम अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करना पड़ सकता है।






