PBKS के इस खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा, SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले तोड़ा दम

By rishabhpandey

Published on:

Amanpreet Singh Gill Death

Amanpreet Singh Gill Death: पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 वर्ष की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया है. क्रिकेटर के निधन से पंजाब के घरेलू क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 36 वर्षीय गिल के निधन से क्रिकेट जगत को भारी नुकसान हुआ है। वह मीडियम पेस के गेंदबाज थे और अपने शांत स्वभाव तथा खेल के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।

Amanpreet Singh Cricketing Career: अमनप्रीत सिंह का क्रिकेटिंग करियर

Amanpreet Singh Gill Death
Amanpreet Singh Gill Death (Source: Social Media)

अपने क्रिकेट करियर के दौरान गिल ने पंजाब की ओर से छह फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले। इसके अलावा, वह इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में Kings XI Punjab टीम का भी हिस्सा रहे थे। वो विराट कोहली के साथ अंडर 19 में भी खेल चुके हैं। हालांकि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने खेल से नाता नहीं तोड़ा और पंजाब सीनियर चयन समिति में सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे।

Amanpreet Singh Gill Death: पंजाब क्रिकेट असोसिएशन ने की पुष्टि

Amanpreet Singh Gill Death
Amanpreet Singh Gill Death (Source: Social Media)

Punjab Cricket Association ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए ऑफिशियल बयान जारी किया है। एसोसिएशन ने कहा है कि गिल ने पूरे समर्पण और जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की और इंडिया अंडर-19, पंजाब टीम तथा किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व भी किया किया। संस्था ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की।

Amanpreet Singh News: कहां होगा अंतिम संस्कार?

Amanpreet Singh Gill Death
Amanpreet Singh Gill Death (Source: Social Media)

जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के Manimajra Shamshan Ghat में किया जाएगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर Yuvraj Singh ने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल मैसेज शेयर कर अपने पुराने साथी को श्रद्धांजलि दी। युवराज ने गिल को शांत, मेहनती और खेल से बेहद प्रेम करने वाला क्रिकेटर बताया। उन्होंने कहा कि शुरुआती क्रिकेट दिनों में दोनों ने साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था और उनसे जुड़ी यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी। साथ ही उन्होंने गिल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

Read More: BCCI ने जारी किया IPL 2026 का प्लेऑफ वेन्यू, जानें कहां होने वाला है फाइनल?