पंजाब किंग्स ने लगाई हार की हैट्रिक, SRH ने बुरी तरह रौंदा, टेबल टॉपर बन गए

By raj kiran

Published on:

SRH vs PBKS Scorecard

SRH vs PBKS Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-49 धमाकेदार रहा. जहां सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टक्कर हुई. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इस मुकाबले का आयोजन किया गया था. इस मैच को हैदराबाद ने 33 रनों से अपने नाम कर लिया. टॉस पंजाब किंग्स के पक्ष में रहा था. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी चुनी. हालांकि उनका ये फैसला घातक साबित हुआ. पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में पंजाब की टीम 202 रन ही बना सकी. आगे विस्तार से इस मैच का लेखा-जोखा जान लेते हैं.

SRH vs PBKS Scorecard: हैदराबाद ने पंजाब को चटाई धूल

SRH vs PBKS Scorecard
SRH vs PBKS Scorecard

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में हार की हैट्रिक लगा दी है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने घर में उन्हें लगातार तीसरी हार का स्वाद चखा दिया है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में हैदराबाद की टीम शुरुआत से ही हावी नजर आई थी. पंजाब किंग्स की गेंदबाजी काफी खराब रही. साथ ही उनके फील्डर्स ने भी बहुत सारे कैच छोड़े. प्रभसिमरन सिंह ने एक विकेटकीपिंग का मौका भी गंवाया. जिसका खामियाजा पंजाब को भुगतना पड़ा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के स्टार ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन इस मैच में फ्लॉप रहे. आखिर में पंजाब को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

ऐसा रहा था सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग का हाल

SRH vs PBKS Scorecard
SRH vs PBKS Scorecard

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी थी सनराइजर्स हैदराबाद. उनकी शुरुआत ताबड़तोड़ रही थी. ओपनर अभिषेक शर्मा ने 13 बॉल पर 35 रन ठोके. ट्रैविस हेड के बल्ले से 19 गेंदों पर 38 रनों की पारी निकली. इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 3.3 ओवर्स में 54 रनों की साझेदारी की. इसके बाद ईशान किशन ने 32 बॉल पर 55 रन जड़ दिए. वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन की अपनी पांचवीं फिफ्टी लगा दी. क्लासेन के बैट से 43 बॉल पर 69 रनों की इनिंग्स आई.

नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 13 बॉल पर 29 रनों का एक बेहतरीन कैमियो खेल डाला. इन पारियों के दम पर हैदराबाद की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 235 रन बोर्ड पर टांग दिए. पंजाब किंग्स की गेंदबाजी की बात करें तो युजवेंद्र चहल सबसे सफल बॉलर रहे. राइट आर्म लेग स्पिनर ने 4 ओवर में महज 32 रन दिए. ट्रैविड हेड के रूप में एक विकेट अपने नाम किया. मार्को यान्सन सबसे महंगे रहे. जिनके 4 ओवर में 61 रन आए.

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने घुटने टेके

SRH vs PBKS Scorecard
SRH vs PBKS Scorecard

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के खिलाफ घुटने टेक दिए. प्रियांश आर्या 1, प्रभसिमरन सिंह 3, श्रेयस अय्यर 5, शशांक सिंह 4 ही रन बना सके. कूपर कॉनली अकेले ही लड़ते रहे. जिन्होंने कमाल का शतक लगाया. ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने 59 बॉल पर 107 रनों की पारी खेली.

 

Read More: क्या Hardik Pandya के साथ हो रही है पॉलिटिक्स!, Mumbai Indians की टीम के साथ आखिर क्यों नहीं दिख रहे कप्तान?