Reason Behind PBKS Defeat: IPL 2026 में Punjab Kings की हार का सिलसिला लगातार तीसरे मैच में भी जारी रहा है। बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने पंजाब को 33 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन पंजाब के खिलाड़ियों ने कई आसान मौके गंवाकर अपोनेंट टीम को मैच में मजबूत पोजिशन में पहुंचा दिया।
PBKS Fielding: फिल्डिंग ने किया निराश
मैच के दौरान पंजाब ने कुल चार बड़े मौके छोड़े, जिससे हैदराबाद को बार-बार जीवनदान मिला। खासतौर पर Shashank Singh ने एक आसान कैच टपका दिया, जिसके बाद कप्तान Shreyas Iyer भी काफी निराश दिखाई दिए। हार के बाद अय्यर ने कहा कि टीम से लगातार हो रही ऐसी गलतियां अब ज्यादा भारी पड़ने लगी हैं।
Shreyas Iyer News: पंजाब की हार पर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

अगर श्रेयस अय्यर की बात करें तो उनके सब्र का बांध भी अब टूटता दिखाई दे रहा है। मैच के बाद उन्होंने कहा कि, “यह थोड़ा ज्यादा हो गया, क्योंकि हमने शुरुआत में ही कैच छोड़ दिए थे. इसके बाद विकेट धीमा होता गया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने शानदार क्रिकेट खेला और हमें दिखाया कि मैच कैसे जीता जाता है. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत किसी सपने जैसी रही, और हर कोई बहुत अच्छी स्थिति में था. अगर हम ऐसे ही खेलते रहे, तो इससे हमें कोई फायदा नहीं होगा.”
हार के बावजूद कप्तान ने Cooper Connolly की जमकर तारीफ की। क्योंकि कोनोली ने नाबाद 107 रन बनाकर अकेले संघर्ष किया और टीम की हार के अंतर को काफी कम किया। अय्यर ने कहा कि कोनोली में दबाव के समय बड़ी पारी खेलने की खास क्षमता है और उनकी सोच बेहद पॉजिटिव है।
Reason Behind PBKS Defeat: क्या है लगातार 3 मैच हारने की असली वजह?
हालांकि कप्तान ने उन असली गलतियों के बारे में बताया ही नहीं, जिसकी वजह से अब टीम को बेकफुट पर आना पड़ा है। अगर कई एक्सपर्ट्स की मानें तो पंजाब की टीम ने टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत की थी, लेकिन कुछ समय बेहतर प्रदर्शन करने के बाद उनके प्लेयर्स के अंदर ओवर कॉन्फिडेंस आ गया कि हम हर मैच में अपोनेंट को डॉमिनेट कर लेंगे। इसी वजह से उनकी टीम को यहीं ओवर कॉन्फिडेंस ले डूबा है।
वहीं दूसरी ओर अगर देखा जाए तो ये बाते कही ना कही सच साबित होती दिखाई दे रही है। क्योंकि पंजाब की फिल्डिंग बीते 3 मैचों में उस लेवल की नहीं हुई, जैसी की उनसे उम्मीद की जा रही थी। वहीं बल्लेबाजी में भी बीतें 3 मैचों में पंजाब के ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से ये देखा जा रहा है कि शुरू के 7 मैचों में एक भी हार ना मिलने के बाद अब पंजाब की टीम अपने बीते 3 मैचों में लड़खड़ा सी गई है। वहीं पंजाब की ओर से बॉलिंग में भी काफी खराब लाइन और लेंथ देखी जा रही है।
Shreyas Iyer On Chahal: कप्तान अय्यर ने युजवेंद्र चहल को लेकर क्या कहा?

हालांकि कप्तान अय्यर अभी भी अपने बॉलर्स को डिफेंड करते दिखे हैं। उन्होंने Yuzvendra Chahal की गेंदबाजी की सराहना की है। कप्तान ने कहा कि, “चहल ने जिस तरह की गेंदबाजी की, वह बिल्कुल निडर थे. मैंने उनसे कहा था कि वे आक्रामक होकर गेंदबाज़ी करें, खासकर तब, जब नए बल्लेबाज़ क्रीज पर हों. हमारी किस्मत खराब रही और हम कैच नहीं पकड़ पाए.”
अगर कल के मैच को लेकर बात करें तो पंजाब किंग्स की फील्डिंग कल के मैच की हार का एक अहम मुद्दा थी। आठवें ओवर में कोनोली ने Ishan Kishan का आसान कैच छोड़ दिया। इसके अगले ओवर में चहल की गेंद पर शशांक सिंह ने Heinrich Klaasen का कैच टपका दिया। फिर 11वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन ने भी ईशान किशन को दूसरा जीवनदान दिया। वहीं Prabhsimran Singh ने ईशान के खिलाफ स्टंपिंग का आसान मौका गंवा दिया। यही गलतियां अंत में पंजाब की हार का कारण बनती दिखाई दीं।
Read More: BCCI ने जारी किया IPL 2026 का प्लेऑफ वेन्यू, जानें कहां होने वाला है फाइनल?






