Who Becomes Captain Of MI: Mumbai Indians को IPL 2026 में अपना अगला मुकाबला 10 मई को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ खेलना है। लेकिन मैच से पहले टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के कप्तान Hardik Pandya इस मुकाबले में भी नहीं खेल सकते।
Suryakumar Yadav Become Father: पिता बनने वाले है सूर्यकुमार

पिछले मैच में Lucknow Super Giants के खिलाफ हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं थे, जिसके कारण उन्होंने मुकाबला नहीं खेला था। उनकी गैरमौजूदगी में Suryakumar Yadav ने टीम की कप्तानी संभाली थी। अब खबरें हैं कि सूर्यकुमार भी अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव जल्द पिता बनने वाले हैं और इसी वजह से वह आरसीबी के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में अगर हार्दिक और सूर्या दोनों एवेलेबल नहीं रहते, तो मुंबई इंडियंस के सामने कप्तानी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा।
Suryakumar yadav Statement: हार्दिक के फिट ना होने पर सूर्या ने क्या कहा?

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के बाद सूर्यकुमार ने बताया था कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं थे, इसलिए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। अब दोनों खिलाड़ियों के टीम में ना होने पर टीम की कमान किसे मिलेगी, इस पर चर्चा तेज हो गई है।
Who Becomes Captain Of MI: क्या रोहित शर्मा बनेंगे नए कैप्टन?

ऐसे में सबसे बड़ा नाम Rohit Sharma का सामने आ रहा है। रोहित हाल ही में चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं और अगर हार्दिक के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव भी नहीं खेलते, तो रोहित एक बार फिर कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं, इसलिए उनके एक्सपीरिएंस को टीम के लिए अहम माना जा रहा है।
इसके अलावा Jasprit Bumrah भी कप्तानी के लिए एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं। बुमराह लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं और उनके पास काफी एक्सपीरिएंस है। हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की एवेलेबिलीटी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
Read More: BCCI ने जारी किया IPL 2026 का प्लेऑफ वेन्यू, जानें कहां होने वाला है फाइनल?






