बारिश ने बिगाड़ा RCB का खेल, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 रनों से हराया

By raj kiran

Published on:

LSG vs RCB Scorecard

LSG vs RCB Scorecard: आईपीएल 2026 में 7 मई को एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती थी. इस मुकाबले को लखनऊ की टीम ने अपने नाम कर लिया. उन्होंने 9 रनों से आरसीबी को करारी शिकस्त दे दी. टॉस बेंगलुरु के नाम रहा था. कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि उनका ये फैसला आत्मघाती साबित हुआ. वर्षा से प्रभावित ये मैच 19-19 ओवर्स का हुआ. लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स 203 रनों तक ही पहुंच पाई. लखनऊ ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 9 रनों से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया.

LSG vs RCB Scorecard: लखनऊ ने आरसीबी को हराया

LSG vs RCB Scorecard
LSG vs RCB Scorecard

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच कमाल का रहा. जहां रनों की बारिश और विकेटों का पतझड़ दोनों देखने को मिला. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने इस सीजन दूसरी बार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. इसका श्रेय सबसे ज्यादा मिचेल मार्श को जाता है. जिन्होंने शानदार शतक लगाया. जिसकी बदौलत मेहमान टीम ने आरसीबी के सामने एक मुश्किल लक्ष्य रखा था. गेंदबाजी में भी लखनऊ की शुरुआत काफी कमाल की रही थी. उन्होंने आरसीबी के पहले दो विकेट महज 9 रनों पर ही झटक लिए थे. आखिर में उन्होंने आरसीबी को 9 रनों से पराजित कर दिया.

ऐसी रही लखनऊ सुपर जायंट्स की बैटिंग

LSG vs RCB Scorecard
LSG vs RCB Scorecard

आरसीबी के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार शुरुआत की. मिचेल मार्श और अर्शीन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर्स में 95 रन जोड़े. तीसरे विकेट के लिए मार्श और निकोलस पूरन ने मिलकर 70 रनों की साझेदारी की. मिचेल मार्श ने इसी बीच केवल 49 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने 56 गेंदों पर ताबड़तोड़ 111 रन ठोक दिए. जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा पूरन ने 23 में 38 और कप्तान ऋषभ पंत ने आखिर में 10 बॉल पर 32 रन जड़ दिए. इन पारियों के दम पर लखनऊ ने 19 ओवर में 209 रन बोर्ड पर लगा दिए.

आरसीबी की बल्लेबाजी का ऐसा रहा हाल

LSG vs RCB Scorecard
LSG vs RCB Scorecard

लखनऊ से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को पहला झटका 9 के स्कोर पर लगा. ओपनर जेकब बेथेल केवल 4 रन बनाकर चलते बने. मोहम्मद शमी ने उनका शिकार किया. विराट कोहली भी इसी स्कोर पर प्रिंस यादव की एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. कोहली का इस मैच में खाता नहीं खुला. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल 25 गेंदों पर 34 रन बनाकर चलते बने. कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. जिन्होंने 31 गेंदों का सामना करके 61 रन बनाए. उनकी पारी में 3 चौके व 6 छक्के शामिल थे. हालांकि अन्य कोई भी बैटर बड़ी पारी नहीं खेल पाया. जिसके चलते आरसीबी 203 रन ही बना सकी. लखनऊ की गेंदबाजी पर नजर डालें तो प्रिंस यादव ने काफी प्रभावित किया. जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए.

 

Read More: Riyan Parag के बाद अब फ्लाइट में युजवेंद्र चहल ने की वेपिंग!, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा