क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

By rishabhpandey

Published on:

Shreyas Iyer Become New T 20 Captain

Shreyas Iyer Become New T 20 Captain: Suryakumar Yadav की टी20 कप्तानी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खिताब दिलाने के बावजूद उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा सकता है। इस खबर ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि सूर्या के अंडर टीम इंडिया ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

Shreyas Iyer News: आयरलैंड और इंग्लैंड T 20 दौरे पर श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी?

Shreyas Iyer Become New T 20 Captain
Shreyas Iyer Become New T 20 Captain (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि BCCI और सैलेक्शन कमिटी अब फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए नए टी20 कैप्टन पर विचार कर रही है। इस रेस में Shreyas Iyer का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और अय्यर की टी20 टीम में वापसी भी हो सकती है। दरअसल, पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव बल्ले से अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आए हैं।

आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन एवरेज रहा है। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए, जिससे चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है। यही वजह है कि कप्तानी में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Suryakumar Yadav News: सूर्याकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जाएगा?

Shreyas Iyer Become New T 20 Captain
Shreyas Iyer Become New T 20 Captain (Source: Social Media)

हालांकि, कप्तान के तौर पर सूर्या का रिकॉर्ड बेहद इफेक्टिव रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। टीम ने लगातार आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा क्रिकेट खेला। ऐसे में कई फैंस का मानना है कि केवल खराब फॉर्म के आधार पर कप्तानी बदलना सही फैसला नहीं होगा। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि सूर्यकुमार यादव काफी समय से कलाई की चोट से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद वह लगातार टीम के लिए मैदान पर उतरते रहे। इस जानकारी के बाद फैंस उनके जज्बे और समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दूसरी ओर Shreyas Iyer भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने Punjab Kings की कप्तानी करते हुए टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। पंजाब ने शुरुआती सात मैचों में छह जीत दर्ज कीं, जबकि अय्यर ने बल्ले से भी शानदार योगदान देते हुए 333 रन बनाए। इसी प्रदर्शन के कारण चयनकर्ता उन्हें फ्यूचर के कप्तान के तौर पर देख रहे हैं।

Shreyas Iyer Become New T 20 Captain: श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलना है चौंकाने वाला फैसला

Shreyas Iyer Become New T 20 Captain
Shreyas Iyer Become New T 20 Captain (Source: Social Media)

हालांकि, एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि श्रेयस अय्यर ने पिछले दो सालों से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। उनका आखिरी टी20 मैच दिसंबर 2023 में था। ऐसे में अगर उन्हें सीधे टीम की कप्तानी सौंपी जाती है, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा और चौंकाने वाला फैसला माना जाएगा। अब सबकी नजरें बीसीसीआई के अगले फैसले पर टिकी हैं। क्या सूर्यकुमार यादव को अपनी कप्तानी जारी रखने का मौका मिलेगा, या फिर टीम इंडिया नए टी20 कप्तान के साथ आगे बढ़ेगी? इस मुद्दे पर फैंस के बीच बहस तेज हो चुकी है।

Read More: Mumbai Indians की मुश्किलें फिर बढ़ी, हार्दिक पांड्या के बाद अब सूर्यकुमार भी हुए टीम से बाहर!- जानें कौन करेगा कप्तानी?