Suryakumar Yadav Daughter: Suryakumar Yadav और उनकी पत्नी Devisha Shetty के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं, 7 मई को कपल के यहां बेटी का जन्म हुआ। जिसके बाद उनके परिवार और सूर्या के फैंस के बीच जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी खास मौके के कारण सूर्यकुमार यादव अपनी टीम Mumbai Indians के साथ रायपुर रवाना नहीं हुए। माना जा रहा है कि वह Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे।
Suryakumar & Devisha Shares A Photo: कपल ने शेयर की अपनी बेटी की तस्वीर
View this post on Instagram
सूर्यकुमार और देविशा ने अपनी नन्हीं बेटी की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में उनकी बेटी दोनों कपल की उंगलियां थामे नजर आ रही है। इस इमोशनल पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, “ढेर सारी खुशियों, प्यार और सुनहरे सपनों के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं।”
Suryakumar & Devisha Marriage: कब की थी सूर्या और देविशा ने शादी?
.jpg?type=hq)
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने साल 2016 में शादी की थी। अब शादी के लगभग दस साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। हालांकि, क्रिकेट के मैदान पर इस सीजन सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। आईपीएल 2026 में वह अब तक संघर्ष करते नजर आए हैं। उन्होंने 10 मैचों में केवल 195 रन बनाए हैं और लगातार अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
Suryakumar Yadav Daughter: सूर्याकुमार यादव का आईपीएल करियर

अगर उनके आईपीएल करियर पर नजर डालें तो सूर्यकुमार यादव ने साल 2012 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था। तब से अब तक वह 176 मुकाबले खेल चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 148.5 के शानदार स्ट्राइक रेट से 4506 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में 2 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं। इसी के साथ उनकी खास अचीवमेंट की बात करें तो उन्होंने इसी साल बतौर कप्तान ICC MEN’S T-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।






