Vaibhav Sooryavanshi Latest Record: हर साल Indian Premier League (IPL) एक नया स्टार देता है, लेकिन अक्सर अगला सीजन आते-आते वही नाम फीका पड़ जाता है, मगर वैभव सूर्यवंशी इस ट्रेंड को तोड़ते नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन में जिन्होंने खुद को उभरते सितारे के तौर पर पेश किया था, वही खिलाड़ी इस बार सिर्फ चमक नहीं रहा। बल्कि पूरे टूर्नामेंट पर अपना दबदबा बना कर बॉलर्स के रातों की निंद खराब करता दिखाई दे रहा है।
Vaibhav Sooryavanshi Performance In IPL 2026: कैसा है वैभव का आईपीएल में प्रदर्शन?
𝙔𝙚𝙝 𝙖𝙡𝙖𝙜 𝙝𝙞 𝙡𝙚𝙫𝙚𝙡 𝙠𝙖 𝙗𝙖𝙣𝙙𝙖 𝙝𝙖𝙞🔥#VaibhavSooryavanshi apne khaas andaaz mein ek aur dhamakedaar shuruaat. 👊🏻#TATAIPL 2026 ➡️ #PBKSvRR | LIVE NOW 👉https://t.co/saW6caCqT8 pic.twitter.com/0rtoFh4s2o
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 28, 2026
IPL 2026 में सूर्यवंशी सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि मैच की कहानी को अपने हिसाब से मोड़ रहे हैं। उनकी हर पारी में अटैकिंग अप्रोच साफ देखने को मिलती है, हर छक्का जैसे एक बयान हो और हर वापसी एक मैसेज कि यह सीजन अब उनके इर्द-गिर्द ही घूमेगा।
इस सीजन में 400 रन का आंकड़ा पार करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। 9 मैचों में 400 रन और 238+ का स्ट्राइक रेट, ये आंकड़े उनकी विस्फोटक फॉर्म को बयां करते हैं और आज तक आईपीएल के इतिहास में कोई भी इतने शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 400 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया है।
Vaibhav Sooryavanshi Form: वैभव की फॉर्म कैसी है?
टूर्नामेंट के शुरुआत में वैभव की 52, 31, 39 और 78 रनों जैसी पारियां आईं, फिर थोड़ी गिरावट भी दिखने को मिली। लेकिन असली खिलाड़ी वही होता है जो जोरदार वापसी करना जानता है। सूर्यवंशी ने भी ऐसा ही किया, उन्होंने अपने रनों में आई गिरावट के बाद जिस तरह कमबैक किया है उसमें 46 रन, फिर 37 गेंदों में 103 रन (12 छक्के) और उसके बाद 16 गेंदों में 43 रन जैसी पारियां शामिल हैं।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि गेंदबाजों के आत्मविश्वास पर लगातार लगने वाली चोट है। अगर छक्कों की बात करें तो सूर्यवंशी इस मामले में अभी तक सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने महज 9 पारियों में 37 छक्के लगाकर बाकी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। उनके बाद अभिषेक शर्मा 28 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि प्रियांश आर्या, रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर भी इस रेस में हैं, लेकिन सूर्यवंशी की रफ्तार सबसे अलग नजर आती है।
Vaibhav Sooryavanshi Latest Record: किसके नाम है सबसे ज्याद छक्कों का रिकॉर्ड?
हालांकि IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अब भी Chris Gayle के नाम है, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के जड़े थे। वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों (17) का रिकॉर्ड भी उन्हीं के पास है। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सूर्यवंशी अब उस लिस्ट में मजबूती से अपनी जगह बना चुके हैं।
25 अप्रैल को जयपुर में Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेली गई उनकी 103 रनों की पारी ने पूरे टूर्नामेंट का रुख तय कर दिया है। उस मैच में उन्होंने 12 छक्के लगाकर न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया, बल्कि विरोधी टीम को भी साफ मैसेज दे दिया कि अब वो नहीं रूकने वाले।
ऑरेंज कैप की रेस में भी फिलहाल सूर्यवंशी सबसे आगे हैं। 400 रन के साथ वह टॉप पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा (380), केएल राहुल (358), विराट कोहली (351) और हेनरिक क्लासेन (349) जैसे बड़े नाम उनके पीछे हैं। यह सिर्फ रन बनाने की होड़ नहीं है, बल्कि अंदाज और आक्रामकता की भी लड़ाई है और फिलहाल इसमें सूर्यवंशी सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।
Vaibhav Sooryavanshi Playing Technique: कैसा है सूर्यवंशी के खेलने का तरीका?
सूर्यवंशी को लेकर अगर बात करें तो जो चीज उनको खास बनाती है वो है उनका खेलने का तरीका। वह शुरुआत से ही अटैक करते हैं, स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ वो बराबर बेहतर बनकर सामने आते हैं और मैच का रुख पलटने की काबिलियत भी रखते हैं। सबसे अहम बात तो ये है कि उनके खेल में डर का नामोनिशान नहीं है।
अभी टूर्नामेंट लंबा है और फॉर्म में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन फिलहाल तस्वीर साफ है कि ऑरेंज कैप सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं है बल्कि इस वक्त सूर्यवंशी के दबदबे का निशान भी ये कैप बन चुकी है। अगर उन्होंने यही लय बरकरार रखी, तो IPL 2026 सिर्फ एक सीजन नहीं, बल्कि वैभव सूर्यवंशी के नाम का यादगार चैप्टर बन जाएगा।
Read More: Brock Lesnar ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट?, जानें Triple H से बीस्ट के चल रहे विवाद की कहानी
