PBKS vs RR के मैच में दर्दनाक हादसा देख घबराए फैंस, जानें क्या है पूरा मामला

By rishabhpandey

Published on:

Man Injured By Priyansh Arya Six

Man Injured By Priyansh Arya Six: Punjab Kings को Rajasthan Royals के खिलाफ मुकाबले में इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसनें मैच से ज्यादा फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा, दरअसल स्टेडियम में बैठे एक दर्शक को गेंद जाकर लग गई, जिसके बाद वो चोटिल हो गया। वहीं अब बॉल लगने के बाद चोट से फैन को हुए नुकसान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Priyansh Arya Viral News: प्रियांश की बल्लेबाजी के दौरान क्या हुआ?

ये घटना तब घटी जब पंजाब की पारी के दौरान बल्लेबाजी कर रहे Priyansh Arya ने एक जोरदार शॉट खेला, जिससे गेंद सीधे स्टैंड्स में जा पहुंची। लेकिन दुर्भाग्यवश, यह गेंद वहां बैठे एक फैन के चेहरे पर जा लगी। जिससे वह घायल हो गया और उसके चेहरे से खून बहने लगा।

Man Injured By Priyansh Arya Six (Source: Social Media)

ऐसे में आसपास मौजूद दर्शकों ने तुरंत उसकी मदद की और उसका हालचाल जाना। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घायल फैन पंजाब किंग्स का समर्थक था और उसके हाथ में टीम का झंडा भी था।

PBKS vs RR Match Viral Incident: क्या रही प्रियांश की परफॉर्मेंस?

Man Injured By Priyansh Arya Six (Source: Social Media)

हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना किस ओवर में हुई, लेकिन माना जा रहा है कि यह पंजाब की पारी की शुरुआत में ही हुआ होगा। इस मैच में प्रियांश आर्या ने 11 गेंदों पर 29 रन बनाए थे।

Man Injured By Priyansh Arya Six: कैसा रहा मैच का हाल?

Man Injured By Priyansh Arya Six (Source: Social Media)

अगर मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 223 रन का टारगेट हासिल कर लिया और वो भी सिर्फ 19.2 ओवरों में। टीम के लिए Vaibhav Sooryavanshi ने तेजतर्रार अंदाज में 16 गेंदों पर 43 रन बनाए। वहीं अंत में Donovan Ferreira और Shubham Dubey ने मिलकर 32 गेंदों में 77 रन की पार्टनरशिप कर के टीम को जीत दिलाई।

डोनोवन फरेरा को उनकी शानदार हाफ सेंचुरी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Read More: Brock Lesnar ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट?, जानें Triple H से बीस्ट के चल रहे विवाद की कहानी

Exit mobile version