Gujarat Titans या Royal Challengers Bengaluru कौन मारेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बाज़ी?, जीनें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

By rishabhpandey

Published on:

Game Plan Between GT VS RCB

Game Plan Between GT VS RCB: Gujarat Titans और Royal Challengers Bengaluru के बीच Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला 30 अप्रैल, गुरुवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। RCB पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात 4 जीत के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज किसका पलड़ा भारी?

Game Plan Between GT VS RCB (Source: Social Media)

अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की सतह फ्लैट है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और शॉट खेलना आसान होता है। यही वजह है कि इस मैदान पर अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, काली मिट्टी से बनी यह पिच मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी कुछ सहायता देती है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे वैसे स्पिन गेंदबाजों का प्रभाव बढ़ने लगता है। साथ ही, इस मैदान की बाउंड्री उम्मीद से ज्यादा बड़ी है, जिससे स्पिनरों को विकेट लेने के ज्यादा मौके मिलते हैं, खासकर कैच आउट के जरिए।

Stats Of Matches In NMS: आंकड़ों पर एक नजर

Game Plan Between GT VS RCB (Source: Social Media)

इस मैदान पर अब तक 47 IPL मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 24 मैच जीते हैं और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 23 मैचों में जीत मिली है। वहीं अगर औसत स्कोर की बात करें तो वो लगभग 178 रन के आसपास का रहता है। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 243/5 है, जो पंजाब किंग्स ने 2025 में बनाया था, जबकि सबसे कम स्कोर 89 रन रहा है। सफल रन चेज़ की बात करें तो 204 रन का लक्ष्य भी यहां हासिल किया जा चुका है।

Planning In The Game: मैच में क्या हो सकती है रणनीति?

Game Plan Between GT VS RCB (Source: Social Media)

इन आंकड़ों को देखें तो साफ है कि मुकाबला काफी संतुलित रहता है। हालांकि, टॉस की भूमिका अहम हो सकती है, आमतौर पर यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हल्का फायदा मिलता है, खासकर अगर वे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहती हैं।

Game Plan Between GT VS RCB: कैसा हो सकता है मुकाबला?

Game Plan Between GT VS RCB (Source: Social Media)

कुल मिलाकर, GT और RCB के बीच यह मैच पिच के व्यवहार और टॉस के फैसले पर काफी हद तक निर्भर करेगा। ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Read More: PBKS vs RR के मैच में दर्दनाक हादसा देख घबराए फैंस, जानें क्या है पूरा मामला

Exit mobile version