Kieron Pollard हैं Vaibhav Sooryavanshi के अगले टारगेट, अब इतहास रचने से बस एक कदम दूर है ये 15 साल का बच्चा

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Pollard Record

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Pollard Record: वैभव सूर्यवंशी इन दिनों आईपीएल में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच रहे हैं। वह हर मैच में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। करियर की शुरुआत में उनके इस शैली को लेकर सवाल उठे थे कि क्या वह सिर्फ बड़े शॉट्स पर निर्भर हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी क्रिटीसिज़्म का जवाब दे दिया है। दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ कर रहे हैं और बहुत कम समय में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसी बीच अब वो एक और खास अचीवमेंट के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Pollard Record: जल्द ही टूटेगा पोलार्ड का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Pollard Record (Source: Social Media)

वैभव खुद को सेट करने के लिए ज्यादा समय नहीं लेते। वो पहली ही गेंद से आक्रमक अंदाज से खेलना पसंद करते हैं, आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 400 रन बनाए हैं, जिनमें से 350 से ज्यादा रन सिर्फ चौकों और छक्कों से आए हैं। इस सीजन में उन्होंने 34 चौके और 37 छक्के जड़े हैं, जिससे 358 रन बने हैं, जबकि सिंगल और डबल से उन्होंने केवल 42 रन ही जुटाए हैं। अब वह सिर्फ एक और छक्का लगाकर कीरोन पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Stats: वैभव सूर्यवंशी के स्टेट्स

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Pollard Record (Source: Social Media)

दरअसल, वैभव अपने 100 टी20 छक्कों के आंकड़े से सिर्फ एक कदम दूर हैं। उन्होंने अब तक 27 टी20 पारियों में 1101 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। अभी तक वह 99 छक्के लगा चुके हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम है, लेकिन वैभव इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी के अब तक के रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Pollard Record (Source: Social Media)

पोलार्ड ने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे, जो अब तक सबसे तेज है। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने केवल 511 गेंदों में ही 99 छक्के लगा दिए हैं। यानी उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी समय और मौके हैं, और सिर्फ एक छक्का लगाते ही वह नया इतिहास रच देंगे। राजस्थान की टीम का अगला मुकाबला 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, जहां यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

Vaibhav Sooryavanshi Performance: कैसा है वैभव का परफॉर्मेंस?

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Pollard Record (Source: Social Media)

अगर उनके आईपीएल करियर पर नजर डालें, तो यह उनका दूसरा सीजन है। अब तक वह 16 मैचों में 652 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं पिछले सीजन में उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल का सबसे तेज शतक है। वहीं इस सीजन में भी उन्होंने 36 गेंदों में शतक जड़कर अपनी काबिलियत साबित की है और आईपीएल 2026 में अब तक वह 61 छक्के और 52 चौके लगा चुके हैं।

Read More: Gujarat Titans या Royal Challengers Bengaluru कौन मारेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बाज़ी?, जीनें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

Exit mobile version