कौन है WWE NXT में डेब्यू करने वाला ये नया सुपरस्टार?, जिसे देख उड़ गए चैंपियन के होश

By rishabhpandey

Published on:

WWE NXT New Superstar

WWE NXT New Superstar: WrestleMania 42 के बाद WWE में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। Raw और SmackDown में NXT के कई नए सितारों की एंट्री हो चुकी है और Triple H लगातार नए टैलेंट को WWE कंपनी से जोड़ रहे हैं। इसी सिलसिले में आगे बढ़ते हुए NXT के हालिया एपिसोड ने भी फैंस को चौंका दिया, जहां NJPW के मशहूर रेसलर EVIL ने धमाकेदार डेब्यू किया।

पिछले कुछ समय से EVIL के WWE में आने की खबरें चर्चा में थीं और अब उन्होंने आखिरकार NXT में कदम रख दिया है। करीब 5 फुट 10 इंच लंबे इस रेसलर की पहचान एक खतरनाक और आक्रामक फाइटर के रूप में होती है।

WWE NXT Superstar Debut: कैसे हुई नए सुपरस्टार की एंट्री?

एपिसोड के दौरान मौजूदा NXT चैंपियन Tony D’Angelo रिंग में फैंस से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पिछले हफ्ते मिले मीस्टिरीयस बॉक्स का जिक्र किया और जानना चाहा कि उसे किसने भेजा था। तभी अचानक एरीना की लाइट्स बंद हो गईं। फिर जैसे ही रोशनी लौटी, वैसे ही एक नकाबपोश शख्स रिंग में दिखाई दिया।

WWE NXT New Superstar (Source: Social Media)

 

वह धीरे-धीरे टोनी डी’एंजेलो के पास पहुंचा और उन्हें एक स्क्रॉल थमा दिया, जिस पर जापानी सिम्बल बना हुआ था। ठीक वैसा ही जैसा उस मीस्टिरीयस बॉक्स पर था। इसके बाद जब उस शख्स ने अपना मास्क हटाया, तो सभी हैरान रह गए। क्योंकि वह कोई और नहीं बल्कि पूर्व NJPW हैवीवेट चैंपियन EVIL था, जिनका हाल ही में New Japan Pro-Wrestling के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ था।

Evil’s Entry In WWE NXT: EVIL की एंट्री से मची हलचल

WWE NXT New Superstar (Source: Social Media)

 

ऐसे में EVIL की इस एंट्री ने NXT में हलचल मचा दी। उनके इरादे साफ नजर आ रहे हैं, वह सीधे चैंपियन टोनी डी’एंजेलो को चुनौती देने आए हैं। ऐसे में आने वाले समय में दोनों के बीच NXT चैंपियनशिप के लिए बड़ा मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।

WWE NXT New Superstar: WWE के लिए फायदेमंद साबित होगा ये नया सुपरस्टार?

WWE NXT New Superstar (Source: Social Media)

रेसलिंग जगत में EVIL का नाम काफी बड़ा माना जाता है और उनकी मौजूदगी WWE के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अब यहां सबसे दिलचस्प ये देखना होगा कि कंपनी उनके लिए आगे क्या प्लान तैयार करती है। फिलहाल देख कर तो ऐसा ही लग रहा है कि टोनी डी’एंजेलो और EVIL के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

Read More: PBKS vs RR के मैच में दर्दनाक हादसा देख घबराए फैंस, जानें क्या है पूरा मामला

Exit mobile version