Single Day Record In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 25 अप्रैल का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। क्योंकि इस दिन टूर्नामेंट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जो पिछले 18 सालों में कभी देखने को नहीं मिला था। डबल हेडर के दौरान खेले गए दो मुकाबलों में कुल रनों का नया रिकॉर्ड देख हर कोई हैरान दिखाई दे रहा है।
First Match Stats: पहले मैच के क्या हैं स्टेट्स?
दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने शानदार 152 रनों की पारी खेली। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए आईपीएल का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया और 18.5 ओवर में 265/4 रन बनाकर मैच जीत लिया।
Second Match Stats: दूसरे मैच के क्या हैं स्टेट्स

वहीं दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 228/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन की शानदार पारी खेली। ऐसे में टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 229/5 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
इन दोनों मुकाबलों को मिलाकर एक ही दिन में कुल 986 रन बने, जो आईपीएल इतिहास में एक दिन में बनने वाले सबसे ज्यादा रन का नया रिकॉर्ड है। दिल्ली में 529 रन और जयपुर में 457 रन बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड 27 अप्रैल 2024 को बना था, जब एक दिन में कुल 899 रन दर्ज किए गए थे।
Single Day Record In IPL 2026: छक्कों और चौक्कों का भी बना नया रिकॉर्ड

सिर्फ रनों का ही नहीं, बल्कि छक्कों का रिकॉर्ड भी इस दिन टूट गया। दोनों मैचों में मिलाकर कुल 59 छक्के लगाए गए, जबकि पिछला रिकॉर्ड 53 छक्कों का था। इसके अलावा 96 चौके भी लगे। इस तरह यह दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ।
Read More: Vaibhav Sooryavasnhi ने रचा इतिहास, IPL History में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा






