Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?

By rishabhpandey

Published on:

Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa

Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa: न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक विवाद में घिर गए हैं। जीत का जश्न मनाने के लिए दोनों खिलाड़ी लंदन के चेल्सी स्थित एक वीआईपी नाइटक्लब पहुंचे थे, जहां कथित तौर पर एक रग्बी खिलाड़ी के साथ उनकी कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को इसकी जांच शुरू करनी पड़ी।

Who Is Totoa Auvaa: कौन है टोटोआ औवा?

Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa
Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa (Source: Google)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विवाद में शामिल रग्बी खिलाड़ी का नाम टोटोआ औवा है। 21 साल के औवा ‘सारेसेंस’ रग्बी क्लब की अकादमी से जुड़े हुए हैं और उन्हें रग्बी का उभरता हुआ सितारा माना जाता है। लगभग 6 फीट 5 इंच लंबे और 125 किलोग्राम वजनी टोटोआ औवा समोआ अंडर-20 और समोआ ‘ए’ टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनकी शारीरिक ताकत और आक्रामक खेलने के स्टाइल की वजह से वो रग्बी जगत में काफी पॉपुलर हैं।

Ben Stoke And Totoa Auvaa Controversy: कैसे शुरू हुआ विवाद?

Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa
Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद स्टोक्स और एटकिंसन चेल्सी के ‘रेक्स रूम्स’ नाइटक्लब के वीआईपी सेक्शन में मौजूद थे। उसी समय सारेसेंस रग्बी क्लब के खिलाड़ी भी अपनी सीजन-फीनाले पार्टी के लिए वहां पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर दोनों ग्रुप्स के बीच बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई। इसी दौरान टोटोआ औवा ने कथित तौर पर गस एटकिंसन पर मुक्का चलाने की कोशिश की। हालांकि एटकिंसन को चोट नहीं लगी, लेकिन यह मुक्का वहां मौजूद एक सुरक्षा अधिकारी को जा लगा। जिसकी वजह से चोट इतनी गंभीर हो गई कि सुरक्षा कर्मी को अस्पताल में टांके लगवाने पड़े।

ECB Action On Ben Stoke: ECB कर रही है मामले की जांच

Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa
Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa (Source: Google)

इस घटना के बाद ECB ने ऑफिशियल तौर से जांच शुरू कर दी है। बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा कि बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार को एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई। बोर्ड फिलहाल सभी तथ्यों की जानकारी जुटा रहा है और उचित समय पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

Allegations On Ben Stokes: कर्फ्यू नियम तोड़ने का भी आरोप

Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa
Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa (Source: Google)

ये मामला सिर्फ विवाद तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टोक्स और एटकिंसन ने टीम के कर्फ्यू नियम का भी उल्लंघन किया है, ऐसा हो सकता है। इंग्लैंड टीम में खिलाड़ियों के लिए देर रात बाहर रहने पर बैन लगाया गया था, जिसे एशेज दौरे के बाद फिर से सख्ती से लागू किया गया था। अगर जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ डिसीप्लेनरी कार्रवाई की जा सकती है।

Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa: दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल?

Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa
Ben Stokes Night Club Fighting With Totoa Auvaa (Source: Google)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले यह विवाद इंग्लैंड टीम के लिए बड़ी चिंता बन गया है। माना जा रहा है कि ECB की जांच पूरी होने तक बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की एवेलेबिलिटी पर सवाल बने रह सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल दोनों खिलाड़ियों का दूसरे टेस्ट में खेलना शक के घेरे में है।

Read More: Ben Stoke लेने वाले हैं Nightclub कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से रिटायरमेंट!, जानें क्या है सच्चाई?