Suryakumar And Hardik Leave MI: मुंबई इंडियंस और इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके व्यवहार को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पहले उनका मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करना, फिर दोबारा फॉलो करना और फ्रेंचाइजी से जुड़े कुछ पोस्ट हटाना—इन सभी घटनाओं ने फैंस के बीच नई अटकलों को जन्म दे दिया है।
हालांकि दिलचस्प बात तो ये है कि फिलहाल अभी सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस को फॉलो कर रहे हैं, लेकिन टीम के मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या अभी भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट में शामिल नहीं हैं। वो बात अलग है कि इन सोशल मीडिया एक्टिविटीज़ के आधार पर किसी कॉन्क्लूज़न पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
Selection And Captaincy: सेलेक्शन और कप्तानी को लेकर नई चर्चा

भारतीय टीम के आने वाले समय और नेतृत्व को लेकर भी अब चर्चाएं तेज हैं। मुख्य सेलेक्टर अजीत अगरकर के हालिया बयान के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने ये सिग्नल दिए हैं कि 2028 ओलंपिक और अपकमिंग टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए श्रेयस अय्यर को भविष्य में नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
ऐसे में टीम इंडिया के अंदर युवा खिलाड़ियों की बढ़ती मौजूदगी के बीच सूर्यकुमार यादव के लिए दोबारा नेतृत्व की भूमिका हासिल करना आसान नहीं माना जा रहा है। हालांकि आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में उनकी सिचुएशन फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें लेकर किसी तरह के ट्रेड या रिलीज की खबर सामने नहीं आई है।
Mumbai Indians Team News: मुंबई इंडियंस करेगी पूरे सीजन को इवेल्यूएट
दूसरी ओर, टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर भी फ्रेंचाइजी के अंदर काफी बातें चल रही है। आईपीएल 2026 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण ही प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान से बच पाई। खराब प्रदर्शन के बाद अब फ्रेंचाइजी पूरे सीजन को एनालाइज़ करने की तैयारी में है। टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रणनीतिक फैसलों का विस्तृत विश्लेषण करेगा ताकि अपकमिंग सीजन से पहले नई रणनीति तैयार की जा सके।
Mumbai Indians Captaincy: कप्तानी में लगातार बदलाव बना चर्चा का विषय

इस सीजन मुंबई इंडियंस के अंदर भी कई असामान्य फैसले देखने को मिले। पूरे टूर्नामेंट के दौरान सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह सहित तीन अलग-अलग खिलाड़ियों ने टीम की कप्तानी संभाली। इसके अलावा टीम ने 24 खिलाड़ियों को मौके दिए, लेकिन लगातार अस्थिर रणनीति और गलत फैसलों ने प्रदर्शन को प्रभावित किया।
Suryakumar And Hardik Leave MI: हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल

गुजरात टाइटंस से वापसी के बाद हार्दिक पंड्या से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन टीम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई। 2020 के बाद से मुंबई इंडियंस एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। आंकड़ों की बात करें तो 2024 से अब तक हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत करीब 38 प्रतिशत रहा है, जहां टीम को 39 मुकाबलों में से 24 में हार का सामना करना पड़ा है। इन लगातार नतीजों ने फ्रेंचाइजी की रणनीति और नेतृत्व दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब सभी की नजरें आने वाले बदलावों पर टिकी हैं।






