Ben Stoke Retirement: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रोमांच के साथ-साथ अब विवाद भी जुड़ गया है। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज करके बढ़त हासिल की थी, लेकिन मैच के बाद हुई एक घटना ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
Night Club Controversy: नाइट क्लब विवाद में फंसे स्टोक्स और एटकिंसन
Questions surround Ben Stokes’ captaincy after a nightclub incident following England’s first Test win at Lord’s @mroller98 pic.twitter.com/IJAJyifknQ
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 9, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के टेस्ट कैप्टन बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन मैच के बाद देर रात लंदन के एक नाइट क्लब गए थे। इसी दौरान वहां एक रग्बी खिलाड़ी के साथ उनका विवाद हो गया और इस झड़प में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) का एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया, जिसे टांके लगवाने पड़े। ऐसे में घटना के बाद ECB ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है और पूरी सिचुएशन की जानकारी जुटाई जा रही है।
Ben Stoke Retirement: बेन स्टोक्स के संन्यास की चर्चा तेज

इस विवाद के बाद एक नई अटकल ने जोर पकड़ लिया है कि बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, स्टोक्स अपने कप्तानी पद से भी हट सकते हैं। द क्रिकेटर के वरिष्ठ पत्रकार जॉर्ज डोबेल ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो जानकारी सामने आ रही है, वह चिंताजनक है। उनके अनुसार, ऐसा भी हो सकता है कि स्टोक्स खुद ही पहले कदम उठाते हुए कप्तानी छोड़ दें और इस तरह से वो इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की ओर बढ़ें। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि स्टोक्स इस सिचुएशन का सामना करेंगे और टीम के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे।
Ben Stoke Controversy: ECB ने जारी किया आधिकारिक बयान

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा है कि बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार को एक नाइट क्लब में मौजूद थे, जहां एक घटना हुई। बोर्ड ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। साथ ही दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम सेलेक्शन को लेकर फैसला उचित समय पर लिया जाएगा।
Ben Stoke Career: बेन स्टोक्स का शानदार करियर
बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए अब तक 121 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 34.58 की औसत से 7228 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 114 वनडे मैचों में 41.22 की औसत से 3463 रन बनाए हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 43 मैचों में 585 रन अपने नाम किए हैं। स्टोक्स को इंग्लैंड क्रिकेट का एक अहम प्लेयर माना जाता है और ऐसे में उनके आने वाले मैचेज़ और सन्यास को लेकर उठ रही अटकलों ने क्रिकेट जगत में चिंता बढ़ा दी है।
Read More: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में मचाया धमाल, जानें कितने पैसे कमाता है ये युवा स्पिनर?






