Rohit And Hardik Entry In ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ अपकमिंग वनडे सीरीज से पहले इंडियन टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को फिटनेस क्लियरेंस मिल गया है और अब वह सीरीज में सेलेक्शन के लिए एवेलेबल रहेंगे। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा को भी पूरी तरह फिट अनाउंस कर दिया गया है, जिससे टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है।
Decision Of Center Of Excellence: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिली हरी झंडी

हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे। इसी वजह से उन्हें आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के कुछ मुकाबलों से भी बाहर रहना पड़ा था। फिटनेस हासिल करने के लिए हार्दिक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब प्रोसेस से गुजर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश में छुट्टियां बिताने के बाद हार्दिक 2 जून को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। यहां उन्होंने पांच दिनों तक मैच सिमुलेशन सेशन में हिस्सा लिया और अपनी फिटनेस साबित करने के लिए पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी की।
Coaching Staff Statement: कोचिंग स्टाफ ने माना पूरी तरह फिट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग एक्सपर्ट्स ने हार्दिक को मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट करार दिया है। इससे पहले टेस्ट मैच के बाद जब बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से हार्दिक की सिचुएशन के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि उनके पास इस बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है।
Rohit Sharma News: रोहित शर्मा को भी मिली फिटनेस क्लियरेंस

हार्दिक के अलावा रोहित शर्मा को भी फिटनेस टेस्ट में सफलता मिली है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें भी खेलने के लिए मंजूरी दे दी है, ऐसे में भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने दो सबसे एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों की टीम में मौजूदगी मिल सकेंगी।
Rohit And Hardik Entry In ODI: 13 जून से शुरू होगी सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें बाकी मैचों के लिए दूसरे शहरों का रुख करेंगी। हालांकि, इस सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक झटका भी लगा है, क्योंकि विराट कोहली पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की वापसी टीम के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।
Read More: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में मचाया धमाल, जानें कितने पैसे कमाता है ये युवा स्पिनर?






