Arjun Tendulkar Allround Performance: T20 मुंबई लीग 2026 में अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम एआरसीएस अंधेरी को यादगार जीत दिलाई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाया और फिर बल्ले से विस्फोटक पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
Arjun Tendulkar Bowling: गेंदबाजी में बांद्रा ब्लास्टर्स की कमर तोड़ी

बांद्रा ब्लास्टर्स ने मैच की शुरुआत बेहद निराशाजनक अंदाज में की। टीम के टॉप तीन बल्लेबाज शुरुआती पांच गेंदों के अंदर ही पवेलियन लौट गए। पावरप्ले खत्म होने तक स्कोर 5 विकेट पर सिर्फ 37 रन था। हालांकि ओम केशकामत ने 49 और सागर छाबड़िया ने 44 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी।
इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर ने नई गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने अपने शुरुआती ओवर में ही प्रतीक कुमार यादव और पराग खानापुरकर को आउट कर दिया। इसके बाद डेथ ओवर्स में आश्रय सजनानी का विकेट लेकर उनहोंने अपनी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन दिया। वहीं अर्जुन ने 3 ओवर में 3 विकेट हासिल किए।
Arjun Tendulkar Batting: बल्लेबाजी में भी दिखाया दम

145 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी एआरसीएस अंधेरी की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में 26 रन के स्कोर पर ओपनर दिव्यांश सक्सेना का विकेट गंवा दिया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अर्जुन तेंदुलकर ने आक्रामक अंदाज अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने मुशीर खान के साथ मिलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
Arjun Tendulkar 100 Runs Partnership: मुशीर खान के साथ की शतकीय साझेदारी

अर्जुन और मुशीर खान ने दूसरे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी निभाई। अर्जुन ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 34 गेंदों पर 66 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 4 चौके और 5 लंबे छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर मुशीर खान ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी के दम पर अंधेरी ने सिर्फ 13.5 ओवर में 148 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।
Arjun Tendulkar Allround Performance: अंक तालिका में अंधेरी को बड़ा फायदा

इस शानदार जीत के साथ एआरसीएस अंधेरी ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा नंबर हासिल कर लिया है। वहीं बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम आठवें नंबर पर बनी हुई है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स टॉप पोजिशन पर बनी हुई है, जबकि अर्जुन तेंदुलकर की शानदार फॉर्म अंधेरी के खिताबी कैंपेन को नई मजबूती देती नजर आ रही है।
Read More: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में मचाया धमाल, जानें कितने पैसे कमाता है ये युवा स्पिनर?






