India और Afghanistan के बीच ODI सीरिज़ की शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

By rishabhpandey

Published on:

Ind Vs Afg Odi Schedule

Ind Vs Afg Odi Schedule: इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत शनिवार, 13 जून से होने जा रही है। इस सीरीज से पहले इंडियन टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या फिटनेस टेस्ट में पास हो गए हैं और सेलेक्शन के लिए एवेलेबल हैं। वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।

Debut Players In Series: कौन होंगे वनडे में डेब्यू करने वाले नए चेहरे

Ind Vs Afg Odi Schedule
Ind Vs Afg Odi Schedule (Source: Google)

इस सीरीज में कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। हर्ष दुबे, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार पहली बार इंडियन वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज खिलाड़ियों के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का बेहतरीन अवसर होगी।

One On One Ind Vs Afg: कैसे रहा आमने-सामने का रिकॉर्ड

Ind Vs Afg Odi Schedule
Ind Vs Afg Odi Schedule (Source: Google)

अगर दोनों टीमों के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है। भारत और अफगानिस्तान अब तक चार वनडे मुकाबलों में आमने-सामने आए हैं, जिनमें से तीन मैच भारत ने जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। वहीं खास बात यह है कि अफगानिस्तान अब तक किसी भी इंटरनेशनल फॉर्मेट में भारत को नहीं हरा पाया है।

हालांकि अफगानिस्तान की टीम में एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी मौजूद हैं, जो अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

ODI Schedule: वनडे सीरीज का शेड्यूल

Ind Vs Afg Odi Schedule
Ind Vs Afg Odi Schedule (Source: Google)

पहला वनडे: 13 जून (शनिवार) – धर्मशाला
दूसरा वनडे: 17 जून (बुधवार) – लखनऊ
तीसरा वनडे: 20 जून (शनिवार) – चेन्नई

तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा। मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर एवेलेबल रहेगी।

इंडियन टीम

Ind Vs Afg Odi Schedule
Ind Vs Afg Odi Schedule (Source: Google)

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान टीम

Ind Vs Afg Odi Schedule
Ind Vs Afg Odi Schedule (Source: Google)

हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, राशिद खान, रहमत शाह, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजाई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अली (विकेटकीपर), फहीद अहमद, अब्दुल रसूली, नागेलिया खरोटे, केस अहमद, जियौर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर और बशीर अहमद।

Read More: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में मचाया धमाल, जानें कितने पैसे कमाता है ये युवा स्पिनर?