Prime Minister In Sydney For BBL: दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 क्रिकेट लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद अब कई देशों ने अपनी खुद की फ्रेंचाइज़ी टी20 लीग शुरू कर दी हैं। इन्हीं में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (Big Bash League) भी शामिल है, जो अपने रोमांचक मुकाबलों के लिए जानी जाती है। हालांकि अब BBL से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बैश लीग 2026-27 सीजन का एक मुकाबला पहली बार भारत में खेला जाएगा।
Big Bash League News: चेन्नई में हो सकता है ओपनिंग मैच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BBL 2026-27 सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई के प्रतिष्ठित एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह टूर्नामेंट दिसंबर 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को मंजूरी दे दी है, जिससे इस प्रस्ताव को ऑफिशियल तौर से आगे बढ़ाया जा रहा है।
Big Bash League: लंबे समय से चल रही थी तैयारी
🚨 PM MODI TO ANNOUCE BBL IN INDIA. 🚨
– PM Narendra Modi to be in Sydney from 8th to 10th July.
He is set to formally announce the first game of the BBL season in Chennai. (Tom Morris). pic.twitter.com/CWb9JH3HYl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 10, 2026
बताया जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पिछले तीन महीनों से भारत में बिग बैश लीग का मैच कराने की संभावनाओं पर काम कर रही थी। शुरुआत में बीसीसीआई इस प्रस्ताव को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं था, लेकिन बाद में दोनों बोर्डों के बीच बातचीत के बाद चेन्नई में मैच आयोजित करने पर सहमति बन गई। हालांकि इस टूर्नामेंट के पहले मैच की अनाउंसमेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 8 से लेकर 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रहेंगे।
Ipl 2026 News: IPL के दौरान हुई अहम बातचीत
)
आपको बता दें कि हाल ही में IPL 2026 के चेन्नई में आखिरी मुकाबले के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पांच सदस्यीय टीम भारत आई थी। इस दौरान टीम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसी समय BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी चेन्नई में मौजूद थे, जहां उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों के साथ बैठक कर के इस प्रस्ताव पर चर्चा की।
Big Bash League Schedule: फिलहाल एक ही मैच की संभावना

हालांकि शुरुआत में चर्चा थी कि भारत में BBL के कई मुकाबले खेले जा सकते हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल केवल पहला मैच ही भारत में आयोजित किए जाने की संभावना है। बाकी मैच ऑस्ट्रेलिया में ही खेले जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक BBL 2026-27 सीजन का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में टूर्नामेंट की पूरी रूपरेखा सामने आ जाएगी।
Prime Minister In Sydney For BBL: पहली बार BBL मैच का आयोजन होगा एतिहासिक

भारत में पहली बार BBL मैच का आयोजन क्रिकेट फैंस के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हो सकता है। पिछले सीजन में पर्थ स्कॉर्चर्स ने BBL का खिताब अपने नाम किया था, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वही टीम भारत में होने वाले ओपनिंग मुकाबले में भी नजर आती है या नहीं।
Read More: Ben Stoke लेने वाले हैं Nightclub कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से रिटायरमेंट!, जानें क्या है सच्चाई?






