Vaibhav Sooryavasnhi ने रचा इतिहास, IPL History में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Century

Vaibhav Sooryavanshi Century: 15 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक और ऐतिहासिक अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। ये आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है, लेकिन खास बात ये है कि वैभव अब ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने दो बार 40 से कम गेंदों में सेंचुरी पूरी की है।

Vaibhav Sooryavanshi Record: दो बार वैभव ने लगाए 40 से कम गेंदों में शतक

Vaibhav Sooryavanshi Century
Vaibhav Sooryavanshi Century (Source: Social Media)

इससे पहले भी वैभव ने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था, जो किसी इंडियन प्लेयर द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। अब 36 गेंदों में सेंचुरी के साथ उन्होंने सबसे तेज शतक लगाने की लिस्ट में अपना दबदबा कायम कर लिया है। इस मुकाबले में उन्होंने 37 गेंदों में 103 रन बनाए और IPL 2026 की ऑरेंज कैप पर भी कुछ समय के लिए कब्जा जमा लिया।

Vaibhav Sooryavanshi Defeated These Batsmen: इन बल्लेबाजों को वैभव ने पछाड़ा

Vaibhav Sooryavanshi Century
Vaibhav Sooryavanshi Century (Source: Social Media)

आईपीएल के लगभग दो दशकों के इतिहास में अब तक कई दिग्गज बल्लेबाज़ों ने 40 गेंद से कम में शतक लगाया है, जिनमें क्रिस गेल, यूसुफ पठान, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रेविस हेड और प्रियांश आर्या जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन इनमें से कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा दो बार नहीं कर पाया था, जो अब वैभव ने कर दिखाया है।

Vaibhav Sooryavanshi Century: वैभव ने बाउंड्री से बनाए सबसे ज्यादा रन

Vaibhav Sooryavanshi Century
Vaibhav Sooryavanshi Century (Source: Social Media)

उनकी इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि 103 में से 92 रन उन्होंने केवल बाउंड्री से बनाए। उन्होंने इस दौरान 12 छक्के और 5 चौके जड़े, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का शानदार उदाहरण है। मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी 357 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जबकि केएल राहुल भी इतने ही रनों के साथ उनके करीब बने हुए हैं।

Read More: Virat Kohli पर पूर्व साथी का चौंकाने वाला बयान वायरल, RCB vs GT मैच के बाद मची हलचल