Ravi Shastri ने Cheteshwar Pujara की खोली पोल, कहा- प्रैक्टिस के दौरान तुम बैट लेकर….

By rishabhpandey

Published on:

Ravi Shastri On Pujara

Ravi Shastri On Pujara: जियोहॉटस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ शो में बोलते हुए, जियोस्टार के विशेषज्ञ रवि शास्त्री ने हेनरिक क्लासेन की शानदार स्विच-हिट के बाद चेतेश्वर पुजारा के बारे में हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, “पुजारा, जब मैं कोच था, अगर मैंने तुम्हें तीन साल पहले रिवर्स स्वीप की प्रैक्टिस करने को कहा होता, तो तुम बल्ला लेकर मेरे पीछे दौड़ पड़ते। है ना?”

Cheteshwar Pujara: रिवर्स स्वीप खेलने पर पुजारा ने क्या कहा?

Ravi Shastri On Pujara
Ravi Shastri On Pujara (Source: Social Media)

जियोहॉटस्टार के ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ शो में बोलते हुए, जियोस्टार के विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश करना उनके खेल के अनुकूल क्यों नहीं होता। उन्होंने कहा कि, “रवि भाई, अगर मैंने टेस्ट मैच में ऐसा शॉट खेला होता, तो मैं रन नहीं बना पाता। मेरे तीनों स्टंप उखड़ जाते, क्योंकि मेरे लिए वह शॉट खेलना बहुत मुश्किल था।”

Ravi Shahrti: रवि शास्त्री ने क्या कहा?

Ravi Shastri On Pujara
Ravi Shastri On Pujara (Source: Social Media)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत और चेतेश्वर पुजारा की भूमिका पर चर्चा करते हुए जियोस्टार के विशेषज्ञ रवि शास्त्री ने कहा कि, “यह जीत विश्व कप जीतने के बराबर थी। किसी भी एशियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर टेस्ट सीरीज में नहीं हराया था। कुछ महीने पहले एशेज में उन्होंने इंग्लैंड के साथ जो किया, वह सबने देखा था। इसलिए, यह सबसे कठिन दौरा था। और पुजारा हमारे सिपाही की तरह थे, दोनों दौरों पर और यहां तक ​​कि इंग्लैंड में भी, उन्होंने हर चुनौती का सामना किया और डटकर मुकाबला किया। इसलिए, उनकी मौजूदगी बेहद अहम थी; उनके बिना हम यह मुकाम हासिल नहीं कर पाते।”

Read More: Virat Kohli ने फिल्ड पर अंपायर के साथ की झड़प, जानें किस बात से नाराज थे किंग