Virendra Sehwag और मुरली कार्तिक के बीच हुई झड़प, बातचीत के दौरान गरमाया माहौल

By rishabhpandey

Published on:

Virendra Sehwag And Murli Kartik Fight

Virendra Sehwag And Murli Kartik Fight: भारत के पूर्व क्रिकेटर्स वीरेंद्र सहवाग और मुरली कार्तिक के बीच हाल ही में एक गर्मागर्म बातचीत हुई, जब दोनों क्रिकबज पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच पर चर्चा कर रहे थे। यह चर्चा अचानक गुस्से में तबदील हो गई और अंत में सहवाग ने मजाकिया अंदाज में कार्तिक से कहा कि वह उनके मुंह पर रेड बुल स्प्रे कर देंगे।

Sehwag And Kartik On Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर के चयन पर सवाल

Virendra Sehwag And Murli Kartik Fight
Virendra Sehwag And Murli Kartik Fight (Source: Social Media)

बातचीत के दौरान शार्दुल ठाकुर का नाम आया, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी ओवर गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। इस फैसले पर सहवाग और कार्तिक दोनों हैरान थे। मुरली कार्तिक ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि, “मुझे भी समझ नहीं आया. शायद वो उन्हें एक विकल्प के रूप में लाए हों, लेकिन शायद वो भूल गए हों या फिर कुछ और हो. मुझे वाकई समझ नहीं आया. पता नहीं क्यों, मेरा भी चेहरा बिल्कुल आपके जैसा ही है.”

Sehwag With Host: सहवाग ने होस्ट से क्या कहा?

Virendra Sehwag And Murli Kartik Fight
Virendra Sehwag And Murli Kartik Fight (Source: Social Media)

कार्तिक के बात खत्म करने से पहले सहवाग ने शो के होस्ट से कहा कि क्या आप मुझे रेड बुल की कैन पास कर सकते हैं ताकि मैं इनके मुंह पर स्प्रे कर सकूं. सहवाग की यह बात सुनकर कार्तिक पूरी तरह से असहज नजर आए. यह सुनकर कार्तिक ने सहवाग से सवाल पूछा, “आप ही क्यों नहीं बताते?” फिर सहवाग ने समझाया कि शार्दुल को गेंदबाजी करानी चाहिए थी क्योंकि वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है, तो कार्तिक ने उन्हें याद दिलाया कि सवाल ‘क्यों’ का है. जिस पर सहवाग ने कहा, “इस सवाल का जवाब हार्दिक पांड्या के पास है.”

Virendra Sehwag And Murli Kartik Fight: मुंबई ने बड़ा स्कोर बनाया लेकिन मैच हार गई

Virendra Sehwag And Murli Kartik Fight
Virendra Sehwag And Murli Kartik Fight (Source: Social Media)

आपको बता दें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे। लेकिन, जब हैदराबाद ने चेज किया, तो उन्होंने मात्र 18.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया और मुकाबला आसानी से जीत लिया। इस तरह मुंबई ने बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद मैच एकतरफा हार गया। यह घटनाक्रम दोनों पूर्व क्रिकेटर्स के बीच हल्की-फुल्की तकरार को दर्शाता है, जहां सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज में कार्तिक को चिढ़ाया, लेकिन मैच की हार और टीम के फैसले पर दोनों का मत एक जैसा था।

Read More: Rohit Sharma ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया बहुत बड़ा गिफ्ट, जानें क्या है हिटमैन का ‘HYDRO365’?