BCCI Action on Riyan Parag Vaping: आईपीएल 2026 के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के खिलाफ एक विवाद उठ खड़ा हुआ, जब उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई-सिगरेट का इस्तेमाल) करते हुए देखा गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ, जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा। अब क्योंकि भारत में ई-सिगरेट का इस्तेमाल और बिक्री करने पर बैन है, तो कई लोगों ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कयास लगाए थे कि रियान पराग को जेल तक हो सकती है।
Riyan Parag Vaping Controversy: BCCI ने रियान पराग के खिलाफ जारी किया बयान
🚨 News 🚨@rajasthanroyals Captain Riyan Parag has been fined 25% of his match fee and has also accumulated one Demerit Point (Level 1) for breaching Article 2.21 of the IPL’s Code of Conduct for Players and Team Officials.
More Details 🔽 | #TATAIPL https://t.co/zftWRg2QWH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
ऐसे में अब, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मामले में रियान पराग के खिलाफ एक ऑफिशियल बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक्शन लेते हुए रियान पराग पर 25% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए निर्धारित कोड ऑफ कन्डक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन का दोषी पाते हुए 1 डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से यह भी साफ किया गया है कि रियान पराग पर इस मामले में कोई जेल की सजा या मैच से बैन नहीं लगाया गया है।
Riyan Parag Vape in Stadium: BCCI ने रिलीज में क्या कहा?

वहीं बीसीसीआई ने अपनी रिलीज में कहा है कि, “रियान पराग को आईपीएल की कोड ऑफ कन्डक्ट के आर्टिकल 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ‘खेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले आचरण’ से संबंधित है। यह घटना दूसरी पारी के दौरान घटी, जब रियान को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए देखा गया।”

रियान पराग ने अपनी गलती को माना और मैच रेफरी अमित शर्मा के द्वारा लगाए गए पनीशमेंट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद बीसीसीआई ने यह भी बताया कि वो आईपीएल की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
BCCI Action on Riyan Parag Vaping: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह घटना तब सामने आई, जब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए लीग मैच के दौरान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेप करते हुए देखा गया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद इस मामले पर काफी चर्चा होने लगी थी। हालांकि, अब बीसीसीआई ने इस मामले को खत्म कर दिया है और रियान पराग को मिली सजा के बाद मामला शांत हो गया है।






