Rohit Sharma Birthday: इंडियन क्रिकेट टीम के एक्स कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 30 अप्रैल 2026 को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट में उनकी ताकतवर बल्लेबाजी और शानदार शॉट्स के लिए उन्हें ‘हिटमैन’ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा, रोहित शर्मा को उनके चाहने वाले मुंबई का राजा, कप्तानों का कप्तान, यारों का यार, शॉर्ट फॉर्मेट का शहंशाह और व्हाइट बॉल क्रिकेट का किंग जैसे नामों से भी बुलाते हैं।
Rohit Sharma Career: कैसा रहा है हिटमैन का करियर?

1987 में जन्मे इस दिग्गज क्रिकेटर का फैन बेस इतना बड़ा है, कि बस उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा दिखाई देता है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हिटमैन के फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट का एक अहम हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट्स में भारत का नेतृत्व किया है। वह दो टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रनर-अप का खिताब भी हासिल किया है। उनका करियर बहुत ही शानदार और यादगार रहा है, जिसमें उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़े और बनाए हैं।
Rohit Sharma New Brand: रोहित शर्मा ने लॉन्च किया नया ब्रांड
View this post on Instagram
इसी के साथ उन्होंने अपने जन्मदिन पर यानी कि आज 30 अप्रैल को एक नया ब्रांड लॉन्च किया है। जिसकी जानकारी उन्होनें इपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर के दी है। रोहित शर्मा ने हर बार की तरह अपने चुलबुले और मजेदार अंदाज में अपने नए ब्रांड के शुरूआत की खुशखबरी दी है। दरअसल रोहित शर्मा एक नया हाइड्रेशन ड्रिंक ब्रांड लॉन्च कर रहे हैं और इसका नाम ‘HYDRO365’ रखा गया है। ये ब्रांड ‘एडवांस्ड हाइड्रेशन’ पर ज्यादा जोर देता है, जिसकी टैगलाइन है, ‘पानी ही काफी नहीं है’। रोहित ने इस ब्रांड के लिए पहले से ट्रू एलिमेंट्स पर काम कर रहे हेल्थ फूड लाइन ‘RS By True Elements’ के साथ कोलेबोरेशन किया है।
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने नए ब्रांड की दी जानकारी
View this post on Instagram
ब्रांड के बारे में जानकारी देते हुए रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है और उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि बेहतरीन प्रदर्शन की शुरुआत बुनियादी बातों से होती है। हाइड्रेशन एक अहम कारक है, लेकिन हममें से ज्यादातर लोग इसे ठीक से नहीं करते, क्योंकि सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है! लगभग 75% लोग दिन शुरू होने से पहले ही डिहाइड्रेटेड हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मैंने hydRo365 बनाया है, जिसका मकसद इस बदलाव को लाना है ।”
इसके बाद अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘दिन के हर चरण के लिए आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स… सरल, प्रभावी और उन सभी के लिए उपयुक्त जो हर दिन अपना 100% देना चाहते हैं! @hydro365.official अब लाइव है और यह सब आपका है।’
Rohit Sharma Birthday: रोहित ने सॉल्व की लोगों की प्रॉब्लम्स

उनके जन्मदिन पर इस नए ब्रांड लॉन्च से एक बात तो साफ है कि रोहित लोगों की उन परेशानिंयो पर ध्यान दे रहे हैं, जिनपर बेहद ही कम लोग बात कर पाते हैं। खास तौर पर हाइड्रेशन तो हर किसी के लिए बेहद ही जरूरी होता है। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या उनका ये ब्रांड आगे चलकर सक्सेफुल हो पाएगा या नहीं।






