Virat Kohli Reaction On Umpire: विराट कोहली ने अंपायर के फैसलों पर जिस तरह का रिएक्शन रजत पाटीदार की विकेट के बाद ग्राउंड पर दिया। वैसा आमतौर पर मैदान में कम ही देखा जाता है, लेकिन गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में ऐसा नज़ारा देखने को मिला है। एक विवादित फैसले के बाद कोहली डगआउट से उठकर अंपायर से चर्चा करने पहुंच गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है।
Virat Kohli Angry: क्यों नाराज़ हुए विराट कोहली?

यह घटना RCB की पारी के 8वें ओवर में हुई, जब अरशद खान की गेंद पर रजत पाटीदार ने शॉट खेला, जो हवा में गया। फिर लॉन्ग लेग से दौड़ते हुए आए जेसन होल्डर ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा, लेकिन यह साफ नहीं था कि गेंद जमीन से टकराई है या नहीं। ऐसे में ये मामला थर्ड अंपायर के पास गया, जिन्होंने रिप्ले देखने के बाद बल्लेबाज को आउट दे दिया। हालांकि टीवी रिप्ले में ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन को छू चुकी थी और होल्डर ने उस कैच को ढंग से पूरा नहीं किया। इसी बात से असहमत होकर कोहली ने अपना विरोध ग्राउंड में जताया।
THE CONTROVERSIAL CATCH – What are your thoughts on the decision? 👀 pic.twitter.com/rbrdEQtkRr
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 30, 2026
इस मुकाबले में कोहली पहले ही आउट हो चुके थे। उन्होंने 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे। इसी वजह से उनका मानना था कि पाटीदार को नॉट आउट दिया जाना चाहिए था क्योंकि कैच पूरी तरह साफ नहीं था और अगर पाटीदार उस वक्त पर आउट ना हुए होते तो हो सकता था कि टीम का स्कोर थोड़ा और ज्यादा बढ़ जाता।
Match Summary: मैच का पूरा हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की टीम 155 रन पर ऑलआउट हो गई। देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, वहीं गुजरात की ओर से अरशद खान ने 3 विकेट लिए, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान को 2-2 सफलताएं मिलीं।
Virat Kohli Reaction On Umpire: कैसा रहा गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन?

ऐसे में टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में ही मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। वहीं इस मैच में जेसन होल्डर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ 12 रन बनाए और फील्डिंग में भी कमाल करते हुए कुल 3 कैच पकड़े।
Read More: Riyan Parag को वेपिंग केस में मिली बहुत बड़ी सजा, BCCI के एक्शन पर कप्तान हवा हुई टाइट






