IPL में भी शुरू हुआ लव जिहाद? सीनियर जर्नलिस्ट की इस वायरल पोस्ट से मचा हंगामा

By rishabhpandey

Published on:

Love Jihad In IPL

Love Jihad In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर इन दिनों हर एक फैन में अलग सा बज़ देखे को मिल रहा है। लेकिन दूसरी ओर सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक ऐसी पोस्ट वायरल हुई, जिसनें सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल जर्नलिस्ट अभिषेक त्रिपाठी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम क्रिकेटर और एक हिंदू महिला स्पोर्ट्स एंकर के बीच लव जिहाद की बातें बताई गई है।

हालांकि अभिषेक न उस क्रिकेटर और एंकर का नाम नहीं बताया है, लेकिन नेटिजन्स और क्रिकेट के फैंस ने तुरंत इस बात को जोड़कर ये अटकले लगानी शुरू कर दी कि वायरल ट्वीट में जिन लोगों की बात हो रही है, वे दिल्ली कैपिटल्स के पॉपुलर क्रिकेटर समीर रिजवी और जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर येशा सागर हैं।

Matter Of Love Jihad: वायरल ट्वीट से समीर रिजवी और येशा सागर के रिश्ते के बारे में क्या पता चला?

यह बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब सीनियर जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अनचाहे रिश्ते के बारे में चौंकाने वाले दावे किए। वायरल ट्वीट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर ने महिला एंकर पर सख्त धार्मिक और जबरदस्ती के नियम थोपे हैं। अभिषेक त्रिपाठी ने दावा किया है कि एंकर के एक दोस्त ने उन्हें खुलासा करते हुए बताया है कि क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए बाहर रहने के दौरान वो मुस्लिम खिलाड़ी एंकर से इस्लामी आयतें याद करने को कहता है।

Viral Post: क्या है वायरल पोस्ट का सच?

Love Jihad In IPL
Love Jihad In IPL (Source: Social Media)

इसके अलावा, पोस्ट में कहा गया है कि एंकर को बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना करने की सख्त हिदायत दी गई थी और उन्हें सिर्फ पारंपरिक ग्रीटिंग नमस्ते कर के ही लोगों से बात करने को कहा गया था। ट्वीट में यह भी आरोप लगाया गया कि प्रेजेंटर को अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी सभी बिकिनी की तस्वीरें पूरी तरह से हटाने के लिए भी कहा गया था।

Love Jihad Case In Cricket: पहले भी क्रिकेट में हुआ है लव जिहाद?

Love Jihad In IPL
Love Jihad In IPL (Source: Social Media)

ये ऐसा पहला मामला नहीं है, जब लव जिहाद या घर्म परिवर्तन को लेकर बात की गई हो। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब मुस्लिम प्लेयर्स ने फॉरन प्लेयर्स को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी। खबरों की मानें तो पहले भी पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने एक मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान को धर्म परिवर्तन की सलाह दी थी।

शहजाद ने कहा था कि अगर वे इस्लाम कुबूल करते हैं, तो उन्हें जन्नत मिलेगी। वहीं पूर्व पकिस्तान टीम के कप्तान इंजमाम-उल-हक ने भी एक बयान में कहा था कि वो और सकलैन मुश्ताक, इंग्लैंड में गैर-मुस्लिम खिलाड़ियों को इस्लाम में बदलने की कोशिश करते थे, जिसे उन्होंने “दीन की दावत” कहा था।

इसके अलाव भी कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि, पाकिस्तान टीम का ड्रेसिंग रूम धर्म के मामले में अक्सर एक्टिव रहता है और कुछ खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ियों को भी धर्म बदलने के लिए मोटीवेट करते रहते हैं. हालांकि इसी बीच अब जर्नलिस्ट अभिषेक त्रिपाठी की ओर से ये नया मामला सामने आना वाकई में हिंदुओं के लिए काफी चिंता की बात है।

Love Jihad In IPL: समीर रिजवी और येशा सागर के अफेयर की अफवाहों पर फैंस का क्या रिएक्शन है?

Love Jihad In IPL
Love Jihad In IPL (Source: Social Media)

जर्नलिस्ट अभिषेक त्रिपाठी के इन चौंकाने वाले खुलासों ने पूरे भारतीय क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। क्योंकि आईपीएल इन दिनों पूरे जोश में चल रहा है, ऐसे में इन आरोपों का सामने आना आईपीएल पर भी बुरा इमपैक्ट डाल सकता है। अभिषेक त्रिपाठी ने एक बेहद दिलचस्प सवाल भी पूछा है कि क्या लव जिहाद के लिए धर्म परिवर्तन की तैयारी जबरदस्ती कराई जाती है या इंसान अपनी सहमति से ऐसा करता है? इस सवाल के बाद, नेटिज़न्स ने समीर रिज़वी और येशा सागर दोनों के सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगालना शुरू कर दिया।

फैंस ने ये नोटिस किया है कि एंकर के इंस्टाग्राम फीड में कुछ बदलाव तो हुए हैं, जिससे वायरल पोस्ट में लगाए गए तस्वीर हटाने के आरोपों पर कनफर्मेंशन के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी समीर रिजवी और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर दोनों ने ही इन बेहद गंभीर आरोपों पर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन अगर दोनों पक्ष चुप रहते हैं, तो यह सनसनीखेज लव जिहाद की अफवाह इंटरनेट पर छाई रहेगी और चल रहे फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट पर इसका बुरा असर जरूर पड़ेगा।

Read More: Virat Kohli ने फिल्ड पर अंपायर के साथ की झड़प, जानें किस बात से नाराज थे किंग