Vaibhav Sooryavanshi के साथ चमकी Rajat Patidar की किस्मत, टीम इंडिया में जल्द खेलते दिखेंगे ये धुरंधर!

By rishabhpandey

Published on:

Rajat Patidar In Indian Team

Rajat Patidar In Indian Team: आने वाले समय में इंडियन क्रिकेट टीम के अंदर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर टी20 फॉर्मेट में नए खिलाड़ियों को मौका देने और टीम को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) गंभीरता से सोच रहा है। इसी बीच युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आईपीएल विजेता कप्तान रजत पाटीदार के नाम चर्चा में हैं।

हाल ही में इंडिया ए टीम में जगह बनाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जल्द ही श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ वनडे मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में उनके लिए इंडियन सीनियर टीम के दरवाजे भी खुल सकते हैं। हालांकि सेलेक्टर्स अभी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि इतनी कम उम्र में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया जाए या कुछ और समय इंतजार किया जाए।

Changes In T-20 Squad: टी20 टीम में बदलाव की तैयारी

Rajat Patidar In Indian Team
Rajat Patidar In Indian Team (Source: Social Media)

आपको बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद अब अगला बड़ा टी20 टूर्नामेंट करीब दो साल बाद है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों को तैयार करने और टीम कॉम्बीनेशन में बदलाव करने पर ध्यान दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 कप्तानी में भी बदलाव की संभावना है और मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को जिम्मेदारी सौंपने पर विचार किया जा रहा है।

Rajat Patidar In Indian Team: रजत पाटीदार की दावेदारी मजबूत

Rajat Patidar In Indian Team
Rajat Patidar In Indian Team (Source: Social Media)

आईपीएल 2026 में अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार भी सेलेक्टर्स की नजर में हैं। माना जा रहा है कि अपकमिंग आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह पर मौका मिल सकता है।

रजत इससे पहले भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं, लेकिन उस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। अब आईपीएल में उनके शानदार परफॉर्मेंस ने उनकी वापसी की संभावनाओं को और मजबूत कर दिया है।

Rajat Patidar In IPL: आईपीएल में बल्ले और कप्तानी दोनों से किया प्रभावित

Rajat Patidar In Indian Team
Rajat Patidar In Indian Team (Source: Social Media)

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में न सिर्फ एक सफल कप्तान के रूप में खुद को साबित किया, बल्कि बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे सीजन में 501 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 192.69 रहा। आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव के पलों में टीम को जीत दिलाने की उनकी काबिलियत ने क्रिकेट स्पेशलिस्ट और सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब सभी की निगाहें बीसीसीआई के अपकमिंग टीम सेलेक्शन प्रोसेस पर टिकी हैं। अगर सब कुछ सिचुएशन के हिसाब से रहा तो आने वाले महीनों में वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार दोनों ही भारतीय टीम की जर्सी में बड़े मंच पर खेलते नजर आ सकते हैं।

Read More: Virat Kohli ने Vaibhav Sooryavanshi को दिया मोटिवेशन, जानें वायरल वीडियो में लेजेंड्स की बातचीत का सच