Virat Kohli Ruled Out: इंडिया और अफगानिस्तान के बीच एक लौते टेस्ट मैच के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 13 जून को होगा। इस सीरीज में क्रिकेट फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते देखने की उम्मीद थी। हालांकि अब विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
Virat Kohli Injury: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे कोहली?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान भी कोहली पूरी तरह फिट नजर नहीं आए थे। बल्लेबाजी करते समय कई बार फिजियो को मैदान पर आकर उनकी सिचुएशन का जायजा लेना पड़ा था।
इसके बावजूद कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। हालांकि मैच के दौरान उनकी शारीरिक परेशानी साफ दिखाई दे रही थी और अब यही चोट उनके इंटरनेशनल मैच में रोड़ा बनती नजर आ रही है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से अभी तक विराट कोहली की एवेलेबिलिटी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।
Rohit Sharma Fitness: रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी बनी हुई है नजर

वहीं कप्तान रोहित शर्मा की एवेलेबिलिटी भी उनकी फिटनेस पर बेस्ड बताई जा रही है। बोर्ड पहले ही ये साफ कर चुका है कि उनका आखरी पार्टिसीपेशन मेडिकल रिपोर्ट और फिटनेस टेस्ट के आधार पर तय होगा। फिलहाल उनके बेंगलुरु सिचुएटेड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Who Is Included in The Team: कौन ले सकता है विराट की जगह?

अगर विराट कोहली सीरीज से बाहर होते हैं तो टीम मैनेजमेंट को उनकी जगह पर नए बल्लेबाज का सेलेक्शन करना होगा। इस दौड़ में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे नाम प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। जो भी खिलाड़ी मौका हासिल करेगा, उसके पास खुद को साबित करने का शानदार टाइम होगा। साथ ही वो अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत कर सकता है।
Virat Kohli Ruled Out: अफगानिस्तान के खिलाफ मोस्ट प्रोबेबली इंडियन वनडे टीम

शुभमन गिल, रोहित शर्मा*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।
अब सभी की नजरें BCCI की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर टिकी हैं, जिससे विराट कोहली और रोहित शर्मा की एवेलेबिलीटी को लेकर सिचुएशन पूरी तरह से साफ हो सके।






