ICC ने बदले 5 नियम, अब पूरी तरह बदल जाएगा क्रिकेट

By raj kiran

Published on:

ICC Changed 5 Rules

ICC Changed 5 Rules: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने क्रिकेट के 5 बड़े नियम बदल डाले हैं. जिसके बाद क्रिकेट पूरी तरह से बदल जाएगा. ऐसा ICC ने इस खेल को और भी ज्यादा दिलचस्प और रोचक बनाने के लिए किया है. जोकि वो समय-समय पर करती है. और जिसका असर इस खेल और खेल से जुड़े खिलाड़ियों पर भी पड़ता है.

पहला नियम- टेस्ट मैच में पिंक गेंद का ट्रायल होना. दूसरा नियम T20 में इनिंग्स ब्रेक की समय सीमा कम होना. तीसरा नियम- वनडे मैच में मैदान पर कोच की एंट्री. चौथा नियम- बॉलिंग एक्शन के ऊपर सख्ती. पांचवां नियम- वाइड और नो-बॉल में पारदर्शिता. ये 5 नियम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे.

ICC Changed 5 Rules: आईसीसी ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

ICC Changed 5 Rules
ICC Changed 5 Rules

RULE NO-1– टेस्ट मैचों में पिंक गेंद का ट्रायल- खराब रौशनी की वजह से अक्सर हम देखते हैं कि अंपायर्स को किसी टेस्ट मैच को रोकना पड़ता है. ऐसे में आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक अब अगर दोनों टीमें सहमत होंगी, फिर खराब दिन पर बैड लाईट अगर होती है फिर रेड बॉल की जगह पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा सकेगा ताकि मैच न रुके.

RULE NO-2– T20 में इनिंग्स ब्रेक कम होना. अभी तक हम देखते हुए आ रहे थे- कि एक टी20 मैच के दौरान 20 मिनट का ब्रेक हुआ करता था. लेकिन अब इस समय सीमा को कम कर दिया गया है. ICC ने इस नियम को बदल दिया है. नए नियमों के मुताबिक अब एक T20 मैच के दौरान 15 मिनट का ही ब्रेक होगा. 5 मिनट कम कर दिया गया है. दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने और मैच जल्दी खत्म करने के लिए ये बड़ा कदम ICC ने उठाया है.

ICC Changed 5 Rules
ICC Changed 5 Rules

RULE NO-3– एकदिवसीय मैचों में मैदान पर कोच की एंट्री. ODI क्रिकेट में अब तक ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान सिर्फ खिलाड़ी मैदान में जा सकते थे. लेकिन नए नियम के अनुसार, वनडे मैचों में अब हेड कोच ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान सीधे मैदान के अंदर जाकर खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर सकते हैं, रणनीतियां बना सकते हैं. यानि टीम इंडिया जब भी ओडीआई गेम खेलेगी, ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान आपको टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मैदान पर खिलाड़ियों से सलाह मशविरा करते हुए नजर आ सकते हैं.

RULE NO-4– बॉलिंग एक्शन पर सख्ती- ऑन फील्ड अंपायर्स को अब लाइव मैच के दौरान हॉक-आई (Hawk-Eye) टेक्नोलॉजी का एक्सेस दिया जा रहा है. अब अगर उन्हें मैच में किसी गेंदबाज का एक्शन संदिग्ध लगता है, तो अंपायर मैदान पर ही तुरंत इस टेक्नोलॉजी की मदद से जांच कर सकेंगे। और तुरंत उस गेंदबाज को गेंदबाजी करने से रोक पाएंगे.

ICC Changed 5 Rules
ICC Changed 5 Rules

RULE NO-5– वाइड और नो-बॉल में पारदर्शिता- मैच में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए, वाइड और नो-बॉल के संबंध में एक अधिक सख्त और पारदर्शी प्रणाली लागू की गई है, ताकि गलत निर्णयों से बचा जा सके.

इन नियमों के आने से एक बात तो तय है क्रिकेट की काया पलट तो होगी

 

Read More: T-20 World Cup में हरमनप्रीत कौर किस नए प्लेयर की कराएंगी एंट्री?, जानें कप्तान की टूर्नामेंट के लिए प्लानिंग