IPL 2026 जीतने की खुशी में Tim David ने बीच मैदान में लगाए ‘सिगार’ के कश!, जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

By rishabhpandey

Published on:

Tim David Cigar Video

Tim David Cigar Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड एक बार फिर चर्चा में हैं। क्योंकि आईपीएल 2026 के दौरान अपने कुछ विवादित हरकतों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब एक नए विवाद की वजह से फिर फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डेविड मैदान पर सिगार पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, इस वीडियो की ओथेंटिसीटी को लेकर अभी भी डाउट बना हुआ है। क्योंकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया वीडियो बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का दावा है कि यह असलियत का फुटेज है।

Viral Photo Of Tim David: फोटो ने बढ़ाया विवाद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Phil Salt (@phil_salt)

वीडियो की सच्चाई को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि तो नहीं हो पाई है, लेकिन एक तस्वीर ने इस पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है। दरअसल आरसीबी के साथी खिलाड़ी फिल सॉल्ट ने टीम की खिताबी जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टिम डेविड के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में डेविड के हाथ में सिगार साफ तौर से दिखाई दे रहा है।

यही वजह है कि कई क्रिकेट फैंस वायरल वीडियो को सही मान रहे हैं। हालांकि, वीडियो की कन्फर्मेशन के लिए अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है और इसकी सच्चाई को लेकर सिचुएशन पूरी तरह से क्लियर नहीं है।

Tim David Performance In IPL 2026: आईपीएल 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?

Tim David Cigar Video
Tim David Cigar Video (Source: Social Media)

टिम डेविड ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई। उन्होंने 16 मैचों में 15 पारियों के दौरान 33.88 की औसत और 188.27 के शानदार स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए। इस सीजन में उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी निकली।

Tim David IPL Career: आईपीएल करियर के आंकड़े

Tim David Cigar Video
Tim David Cigar Video (Source: Social Media)

अगर उनके आईपीएल करियर पर नजर डालें तो डेविड अब तक 66 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों की 59 पारियों में उन्होंने 32.88 की औसत और 177.07 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 1151 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में दो अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका बेहतरीन स्कोर नाबाद 70 रन रहा है।

फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले पर टिम डेविड या आरसीबी की ओर से कोई रिएक्शन सामने आता है या नहीं।

Read More: Virat Kohli ने Vaibhav Sooryavanshi को दिया मोटिवेशन, जानें वायरल वीडियो में लेजेंड्स की बातचीत का सच