Lalit Modi Allegations: IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और करप्शन को लेकर काफी जरूरी जानकरी दी है। उनका कहना है कि खेल जगत से फिक्सिंग की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और समय के साथ इसका तरीका और भी ज्यादा मजबूत हो गया है। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर किसी तरह का सीधा आरोप लगाने से इनकार किया है।
Lalit Modi In Podcast: ललित मोदी का क्रिकेट को लेकर बयान
विजडन क्रिकेट के पॉडकास्ट ‘द स्कूप’ में बातचीत के दौरान ललित मोदी से सवाल किया गया कि क्या आईपीएल में आज भी मैच फिक्सिंग होती है। इस पर उन्होंने कहा कि खेलों में करप्शन के तरीके अलग-अलग तौर में मौजूद रहते हैं और क्रिकेट भी इससे पूरी तरह बाहर नहीं है।
Lalit Modi Statement: ललित मोदी ने किया खुलासा
मोदी ने साफ किया कि उनके पास आईपीएल में फिक्सिंग होने का कोई सबूत या जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में ऐसी कोई गतिविधि हो रही है, लेकिन मैं पूरी तरह निश्चित होकर कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मेरे पास इसकी कोई प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है। फिर भी मेरा मानना है कि दुनिया के कई खेलों में किसी न किसी रूप में भ्रष्टाचार और फिक्सिंग की समस्या बनी हुई है।”

उन्होंने आगे कहा कि हर खेल के सामने अपनी-अपनी चुनौतियां होती हैं और उनके बयान को गलत तरीके में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने फिर अपनी बात को क्लियर करते हुए कहा कि आईपीएल के बारे में वह कोई ठोस दावा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास इस बात से जुड़ा कोई सबूत नहीं है।
Lalit Modi Allegations: ललित मोदी ने IPL की शुरूआत में हुई फिक्सिंग पर की बात

ललित मोदी ने यह भी बताया कि आईपीएल के शुरुआती तीन सालों में टूर्नामेंट को फिक्सिंग और सट्टेबाजी से दूर रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए थे। उनके अनुसार, इसी वजह से अंडरवर्ल्ड और सट्टेबाजी से जुड़े नेटवर्क नाराज थे। उन्होंने कहा कि आईपीएल के दूसरे सीजन को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित करने के फैसले से भी कई सट्टेबाजों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बड़े लेवल पर दांव लगाए थे।






