IPL 2026 Memes: आईपीएल 2026 को शुरू हुए लगभग 1 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। वैसे तो IPL का लगभग हर मैच ही विस्फोटक रहा है। लेकिन बीता 1 हफ्ता IPL 2026 वाले सीजन का सबसे विस्फोटक और रिकॉर्ड ब्रेकिंग हफ्ता था। 1 मई से लेकर 7 मई के बीच हुए मैचों की शुरुआत बेहद ही रोमांच से भरी हुई थी, लेकिन जहां एक ओर मैच को लेकर लोगों के मन में एक्साइटमेंट थी, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ऐसे मीम्स वायरल हुए जिसनें बीते एक हफ्ते में हुए मैचों के रोमांच को दोगुना कर दिया।
IPL 2026 Memes: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स
बीते दिन का अंत LSG Vs RCB के मैच के साथ हुआ। जहां IPL फैंस को इस सीजन में पहली बार वो मैच देखने को मिला, जिसमें आरसीबी ने सबकुछ सही करते हुए भी इसे अपने हाथ से गंवा दिया। ऐसे में अब जितेश शर्मा से लेकर ऋशभ पंत तक कई प्लेयरों को लेकर अलग-अलग तरह के मीम्स वायरल होते दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं इस हफ्ते के उन हाईलाइटेड मीम्स पर, जिसे देखकर आपकी भी हंसी शायद ही रुकें!
1. Jitesh Sharma

मीम्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम है जितेश शर्मा का, जिन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये कहा था कि,’आप भरोसा नहीं करेंगे, लेकिन मैं भगवान से हमेशा ये प्रर्थना करता हूं कि हमारा टॉप ऑर्डर कोलेप्स कर जाए, ताकि मैं मैदान में आकर बैटिंग करते हुए अपनी टीम के लिए स्कोर बना सकूं।’ ऐसे में अब उनकी इस स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने शुरू हो गए हैं।
लोगों ने उनके इस सीजन के आंकड़े सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिसमें वो एक भी बार 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। ऐसे में फैंस का ये कहना है कि बस मैदान पर बातें ही नहीं करनी होती, बल्कि परफॉर्म कर के भी दिखाना पड़ता है।
2.Shashank Singh

SRH की पारी के दौरान शशांक सिंह ने ईशान किशन का एक आसान सा कैच छोड़ा दिया था और उससे पहले भी वो कई बार बहुत से कैचेज़ छोड़ चुके हैं। ऐसे में उनक कैचेज़ छोड़ने के सिलसिले को देखते हुए अब फैंस ने उनपर जमकर मीम्स बनाने शुरू कर दिए हैं। किसी ने कहा कि इतना आसान कैच तो बच्चा भी पकड़े ले, तो वहीं कई फैंस ने कहा कि किसी ने शशांक पर काला जादू कर दिया है। लेकिन कुछ भी हो ये मीम्स लोगों के बीच हंसने का एक अलग सा जरिया बनते दिखाई दे रहे हैं।
3. Ruturaj Gaikwad

IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर भी अलग सी चर्चाएं हो रही हैं। खास तौर पर उनके स्लो गेम को लेकर उनपर मीम्स बनाए जे रहे हैं। गायकवाड़ की बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं है, लेकिन वो मैदान में आने के बाद रन बनाने के लिए जब समय लेना शुरू करते हैं। तब वो या तो आउट हो जाते हैं या फिर अपनी पारी को बड़ा करने के चक्कर में स्ट्राइक रेट मैंटेन नहीं कर पाते। इसी वजह से लोगों का ये कहना है कि उन्हें खेलने के साथ ये भी समझना होगा कि स्ट्राइक रेट नाम की चीज भी क्रिकेट में होती है।
4. Rishabh Pant

IPL 2026 में 22 अप्रैल 2026 को हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ ऋषभ पंत बिना खाता खोले (गोल्डन डक) पर आउट हो गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और उनपर मीम्स भी खूब वायरल हुए। कई लोगो ने कहा कि पहले खेलना सीख लेना चाहिए फइर मैदान में उतरना चाहिए, तो वहीं कुछ फैंस ने कहा कि 27 करोड़ का गोल्डन डक हो गया। इसके अलावा भी उनपर कई तरह के मीम्स वायरल हुए हैं।
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वो 27 करोड़ में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस बिल्कुल ही गिरती हुई दिखाई दी है। हालांकि बीते दिन आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले में ऋषभ ने अच्छा परफॉर्म किया और 10 गेंदो में नाबाद 32 रन बनाए। लेकिन इससे पहले के मैचेज़ में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला







