Devdutt Padikkal ने उड़ाई खुद की ही टीम की धज्जियां!, Jatin Sapru को दिए इंटरव्यू में कर डाला RCB को रोस्ट

By rishabhpandey

Published on:

Devdutt Padikkal Roast RCB: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने अपने आतिशी खेल से सबको हैरान कर के रख दिया है। वो नंबर तीन पर बैटिंग करते हैं और आक्रामक अंदाज में खेल दिखाते हैं। इस सीजन बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बेहद ही धमाकेदार प्रदर्शन दिखा चुका है. लेकिन इन दिनों देवदत्त पडिक्कल को लेकर ऐसी खबर भी सामने आ रही है कि वो अपनी खुद की ही टीम को रोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

Devdutt Padikkal News: देवदत्त पडिक्कल ने किया खुद की टीम को रोस्ट

दरअसल हाल ही में देवदत्त पडिक्कल ने जतिन सप्रू को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने एक कैप पहन रखी थी और उसपर लिखा था 49 ERS। ऐसे में अब फैंस इस कैप पर लिखे नंबर को अब तक के आईपीएल इतिहास में RCB की ओर से बनाए गए सबसे लोवेस्ट टोटल से कम्पेयर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए आरसीबी के पास उन्हें 49 से पहले ऑल ऑउट करने का बेहतरीन मौका था। लेकिन फिर भी वो ऐसा कर नहीं पाए, इसी वजह से देवदत्त पडिक्कल ने अपनी टीम को रोस्ट करते हुए ये 49 नंबर की कैप पहनी थी।

Devdutt Padikkal Roast: देवदत्त पडिक्कल ने क्यों किया खुद की टीम को ट्रोल? 

Devdutt Padikkal Roast RCB
Devdutt Padikkal Roast RCB (Source: Social Media)

हालांकि ऐसा है या नहीं ये तो देवदत्त पडिक्कल ही बता पाएंगे, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया है तो ये बेहद ही शर्मनाक बात है। क्योंकि अब तक RCB को दूसरी टीम्स के फैंस ही ट्रोल किया करते थे, लेकिन अब उनके खुद के प्लेयर ने ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कही ना कही ये बात आरसीबी टीम के लिए भी नेगेटिव दिखाई दे रही है, क्योंकि उनके खुद के ही प्लेयर्स अगर टीम के साथ ऐसा करेंगे, तो बाकी के लोगों से तो फिर क्या ही उम्मीद की जा सकती है।

Devdutt Padikkal Roast RCB: देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन

Devdutt Padikkal Roast RCB
Devdutt Padikkal Roast RCB (Source: Social Media)

लेकिन अगर देवदत्त पडिक्कल को लेकर बात करें तो IPL के इस सीजन में वो अपनी टीम आरसीबी के लिए काफी अच्छा परफॉर्म करते दिखाई दिए हैं। आईपीएल के एक सीजन में उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 14 छक्के लगाए हैं और उन्होंने ऐसा तीन बार किया है। मगर इस सीजन वो दस मैच में 13 छक्के उड़ा चुके हैं और अपने बेस्ट से महज दो कदम दूर है।

साथ ही उनकी स्ट्राइक रेट में भी उछाल आया है. पिछले सीजन उन्होंने 150.60 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. इस बार वे 184 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। ऐसे में इस तरह के एक बेहतरीन प्लेयर का खुद की ही टीम को रोस्ट करना कही नी कही कई सवाल खड़े करता है।

Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला