Virat Kohli Premanand Ji Maharaj Visit: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार (2 जून) को वृंदावन पहुंचे। यहां दोनों ने पॉपुलर संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।
Virat Kohli Premanand Ji Maharaj Visit: आश्रम में विराट ने बिताया आध्यातमिक समय
Virat Kohli and Anushka Sharma arrived in Vrindavan to meet Premanand Maharaj and seek his blessings after winning IPL 2026. ❤️ pic.twitter.com/ATmhMNSUas
— Mention Cricket (@MentionCricket) June 2, 2026
विराट और अनुष्का वृंदावन में राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आध्यात्मिक बातों में हिस्सा लिया। दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ था और वो श्रद्धा भाव से “राधे-राधे” का जाप करते नजर आए। आश्रम में उन्होंने काफी समय बिताया और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ दर्शन और पूजा पाठ भी किया।
Virat Kohli Vrindavan Visit: सादगी भरे अंदाज में दिखे विराट
Virat Kohli And Anushka Sharma Arrived In Vrindavan To Meet Premanand Maharaj And Seek His Blessings After Winning IPL 2026. ❤️ pic.twitter.com/nsQ2mQcL1i
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) June 2, 2026
आश्रम में विराट कोहली का सिंपल और भक्तिमय रूप देखने को मिला। उनके हाथ में एक धार्मिक किताब थी और माथे पर तिलक लगा हुआ था। उनका यह रूप देखकर ऐसा लग रहा था मानो वे पूरी तरह आध्यात्मिक जगह में रम गए हों। देखने वाली बात ये है कि आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले भी विराट प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन आए थे। अब 2026 में आईपीएल खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक बार फिर आश्रम पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद लिया।
Anushka Sharma Vrindavan: फैंस को पसंद आया कपल का पारंपरिक लुक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में विराट और अनुष्का का पारंपरिक भारतीय अटायर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। विराट ने ब्राउन कलर का छोटा कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था, जबकि अनुष्का हल्के गुलाबी रंग के प्रिंटेड सूट और दुपट्टे में नजर आईं। दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ था, जिसने उनके आध्यात्मिक और सिंपल पर्सनेलिटी को और भी खास बना दिया। अब फैंस दोनों की इन तस्वीरों और वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब शोयर कर रहे हैं। इसी के साथ उनकी ये तस्वीरें और फोटोज़ पसंद भी की जा रही हैं।
Read More: RCB की जीत का मनाया जाएगा जश्न!, क्या बेंगलुरू में निकलेगी Victory Parade?






