RCB की जीत का मनाया जाएगा जश्न!, क्या बेंगलुरू में निकलेगी Victory Parade?

By rishabhpandey

Published on:

RCB Victory Parade Update

RCB Victory Parade Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 31 मई को खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की है। इस शानदार अचीवमेंट के साथ बेंगलुरु की टीम IPL इतिहास की उन चुनिंदा फ्रेंचाइजियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने लगातार दो सीजन में चैंपियन बनने का कारनामा किया है।

RCB New Achievement: मुंबई और चेन्नई के बाद बेंगलुरू बनी लगातार दूसरी बार टाइटल जीतने वाली टीम

RCB Victory Parade Update
RCB Victory Parade Update (Source: Social Media)

इससे पहले केवल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही बैक-टू-बैक IPL खिताब जीतने में सफल रही थीं। अब RCB ने भी इस रेपुटेटेड लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। खिताबी जीत के बाद फैंस को उम्मीद थी कि पिछले साल की तरह इस बार भी बेंगलुरु की सड़कों पर बेहतरीन विक्ट्री परेड देखने को मिलेगी। लाखों फैंस अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एक्साइटेड हैं। लेकिन इसी बीच फ्रेंचाइजी की ओर से आया एक मैसेज कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

RCB ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से संयम और जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील की है। टीम ने कहा है कि यह जीत पूरे RCB परिवार की है और इसे सुरक्षित माहौल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाना ही सबसे बेहतर तरीका होगा। साथ ही फैंस से घर पर रहकर जिम्मेदारी पूर्वक खुशी मनाने की अपील भी की गई है।

RCB Victory Parade Update: कब और कहां निकलेगी Victory Parade?

RCB Victory Parade Update
RCB Victory Parade Update (Source: Social Media)

फ्रेंचाइजी के इस मैसेज के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि शायद इस बार कोई बड़ा रोड शो या खुली विक्ट्री परेड आयोजित नहीं की जाएगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फाइनल जीतने के बाद टीम तुरंत बेंगलुरु लौटने की बजाय फिलहाल अहमदाबाद में ही रुक सकती है।

दरअसल, इसके पीछे पिछले साल की दर्दनाक घटना को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। 4 जून 2025 को RCB ने अपना पहला IPL खिताब जीता था। इसके बाद बेंगलुरु में आयोजित विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। वहीं एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हालात बेकाबू हो गए थे और भगदड़ जैसी सिचुएशन बन गई थी। इसी के साख हादसे में 11 लोगों की जान भी चली गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Stampade In RCB Victory Parade: पिछले साल विक्ट्री परेड में क्या हुआ था?

RCB Victory Parade Update
RCB Victory Parade Update (Source: Social Media)

उस घटना ने क्रिकेट प्रेमियों को गहरा झटका दिया था और जश्न का माहौल पलभर के अंदर शोक में बदल गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार RCB और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन किसी भी तरह का जोखिम लेने के पक्ष में नहीं हैं। फिलहाल फ्रेंचाइजी की प्राइयोरिटी सिर्फ जीत का जश्न नहीं, बल्कि अपने फैंस की सुरक्षा भी है। यही कारण है कि टीम लगातार सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से जश्न मनाने पर जोर दे रही है।

Announcement For Victory Parade: कब होगी विक्ट्री परेड?

RCB Victory Parade Update
RCB Victory Parade Update (Source: Social Media)

हालांकि, विक्ट्री परेड को लेकर अभी तक कोई आखरी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन मौजूदा सिग्नल्स को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर कोई कार्यक्रम आयोजित होता भी है, तो वह लिमिटेड नंबर में लोगों की मौजूदगी और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ही होगा।

फिलहाल RCB समर्थकों के लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि उनकी टीम ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रच दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में फ्रेंचाइजी विक्ट्री परेड को लेकर क्या फैसला करती है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi रोज़ कितना पीते हैं दूध?, Ravi Shastri के सवाल पर ‘बेबी बॉस’ ने दिया शॉकिंग जवाब