Tim David Ban From IPL: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड पर इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त कार्रवाई की है। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान अनुशासनहीन व्यवहार की वजह से उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं।
इतना ही नहीं, सीजन के दौरान बार-बार कोड ऑफ कन्डक्ट का उल्लंघन करने के कारण टिम डेविड को आईपीएल 2027 के पहले मुकाबले से भी सस्पेंड कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अगले सीजन में वह जिस भी टीम का हिस्सा होंगे, उसके लिए शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।
Controversy In IPL Final: फाइनल के दौरान हुई विवादित घटना

यह घटना फाइनल मुकाबले में आरसीबी की पारी के 10वें ओवर के दौरान हुई। विकेट गिरने के बाद टिम डेविड काफी निराश और गुस्से में नजर आए। इसी दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अंपायर नितिन मेनन की दिशा में एक आइस बैग फेंक दिया। मैदान पर इस तरह का व्यवहार आईपीएल के कोड ऑफ कन्डक्ट के लेवल-1 उल्लंघन के दायरे में आता है। इस घटना के बाद बीसीसीआई ने मामले की जांच की और खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इसके बाद मामले को लंबा खींचने के बजाय टिम डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा सुनाई गई सजा को उन्होंने मान लिया और किसी तरह की अपील नहीं की।
Tim David Breaks Code of Conduct: सीजन में तीसरी बार तोड़ा आचार संहिता का नियम

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में यह टिम डेविड का तीसरा लेवल-1 अपराध था। इससे पहले भी वह टूर्नामेंट के 20वें और 54वें मुकाबले में कोड ऑफ कन्डक्ट का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए थे। फाइनल में हुई ताजा घटना के बाद उनके खाते में कुल पांच डिमेरिट पॉइंट जमा हो गए हैं। आईपीएल नियमों के अनुसार पांच डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी को एक मैच का निलंबन झेलना पड़ता है। यही वजह है कि टिम डेविड आईपीएल 2027 के पहले मैच में मैदान पर उतरते हुए दिखाई नहीं देंगे।
Tim David Ban From IPL: टीम को लग सकता है बड़ा झटका
)
टिम डेविड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अपकमिंग सीजन के पहले मुकाबले में उनकी गैरमौजूदगी उनकी टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। अब ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि अगले सीजन में वो किस टीम का हिस्सा बनते हैं और वापसी के बाद कैसा प्रदर्शन करते हैं?
Read More: RCB की जीत का मनाया जाएगा जश्न!, क्या बेंगलुरू में निकलेगी Victory Parade?






