BCCI ने किया ऐलान!, जानें कब तक Indian Team में डेब्यू करने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी?

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut

Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut: IPL 2026 का सीजन कई यादगार परफॉर्मेंस के लिए जाना गया है, लेकिन अगर किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं तो वह हैं 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने न सिर्फ रनों का अंबार लगाया, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

उनकी शानदार बल्लेबाजी ने भारतीय क्रिकेट के आने वाले कल को लेकर नई उम्मीदें जगा दी हैं। वैभव के प्रदर्शन के बाद क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच उन्हें जल्द से जल्द इंडियन टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। इसी बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के एक बयान ने इन चर्चाओं को और भी मजबूती दे दी है।

Vaibhav Sooryavanshi Orange Cap: शानदार प्रदर्शन से जीती ऑरेंज कैप

Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut
Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut (Source: Social Media)

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मुकाबलों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसने सेलेक्टर्स को खासा प्रभावित किया।

Vaibhav Suryavanshi Team India: सेलेकटर्स की नजर में हैं वैभव

Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut
Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut (Source: Social Media)

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि पूरे आईपीएल सीजन के दौरान सेलेक्शन कमिशन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखती है। उन्होंने कहा कि वैभव ने अपने टेलेंट और प्रदर्शन से खुद को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में साबित किया है, जो कि सबसे अलग है।

सैकिया के मुताबिक, अपकमिंग अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए टीम सेलेक्शन के दौरान सेलेक्टर्स वैभव के भविष्य और हितों को ध्यान में रखते हुए उचित फैसला करेंगे। उनके इस बयान को क्रिकेट जगत में एक बड़े सिग्नल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि युवा बल्लेबाज को जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है।

Indian Cricket Future Star: “भारतीय क्रिकेट का नया वंडरकिड”

Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut
Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut (Source: Social Media)

एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान देवजीत सैकिया ने वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव भारतीय क्रिकेट का नया “वंडरकिड” है और आने वाले समय में वह विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाएगा। सैकिया ने बताया कि सभी चयनकर्ता आईपीएल के मैचों को बेहद करीब से देखते हैं और कई बार स्टेडियम में मौजूद रहकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अपकमिंग सेलेक्शन बैठकों में वैभव के प्रदर्शन को जरूर ध्यान में रखा जाएगा।

Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut: वैभव के लिए तैयार है टीम इंडिया

Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut
Vaibhav Sooryavanshi Bcci India Debut (Source: Social Media)

उन्होंने यह भी कहा कि इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन वैभव की प्रतिभा कुछ अलग ही नजर आई। सैकिया के मुताबिक भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिला है, जो भविष्य में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है। अब क्रिकेट फैंस की नजरें सेलेक्शन कमिशन के अगले फैसले पर टिकी हैं, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खुलने की संभावनाएं लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही हैं।

Read More: RCB की जीत का मनाया जाएगा जश्न!, क्या बेंगलुरू में निकलेगी Victory Parade?