Vaibhav Sooryavanshi रोज़ कितना पीते हैं दूध?, Ravi Shastri के सवाल पर ‘बेबी बॉस’ ने दिया शॉकिंग जवाब

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi On Feeding Milk

Vaibhav Sooryavanshi On Feeding Milk: IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस ऐतिहासिक मैच को देखने के लिए 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे। हालांकि फाइनल से ज्यादा चर्चा उनके नाम रही, क्योंकि सीजन के दौरान शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

Vaibhav Sooryavanshi Award: वैभव सूर्यवंशी को कितने मिले अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को इस सीजन का सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन भी चुना गया, जिसके लिए उन्हें टाटा की सिएरा कार पुरस्कार के तौर पर मिली। इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी का अवॉर्ड भी हासिल किया।

Award Ceremony: वैभव ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान क्या कहा?

Vaibhav Sooryavanshi On Feeding Milk (Source: Social Media)

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान वैभव ने कहा कि यह सीजन उनके लिए काफी सीख देने वाला रहा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट में हर सिचुएशन अलग होती है और बल्लेबाज को मैच की मांग के अनुसार अपना खेल बदलना पड़ता है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर पहली ही गेंद उनकी पसंदीदा रेंज में आती है और उन्हें बड़ा शॉट खेलने का मौका दिखता है, तो वह आक्रामक बल्लेबाजी करने से पीछे नहीं हटते। यही उनका स्वाभाविक खेल है और अब तक उन्हें इसमें सफलता भी मिली है।

Vaibhav Sooryavanshi On Feeding Milk: वैभव सूर्यवंशी कितना पीते हैं दूध?

Vaibhav Sooryavanshi On Feeding Milk (Source: Social Media)

प्रेजेंटेशन के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में वैभव से पूछा, “तुम गेंदबाजों की इतनी धुनाई करते हो कि उन्हें फैशन से बाहर कर देते हो। बताओ, रोज कितना दूध पीते हो?” यह सवाल सुनकर वैभव हंस पड़े और मुस्कुराते हुए बोले, “मैं अब दूध नहीं पीता।” उनका यह जवाब सुनते ही स्टेडियम में मौजूद लोग भी हंसने लगे। इसके बाद शास्त्री ने मजाक जारी रखते हुए कहा कि अब उन्हें इतने सारे अवॉर्ड रखने के लिए एक बड़ी अलमारी खरीद लेनी चाहिए।

Vaibhav Sooryavanshi Performance: वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन?

Vaibhav Sooryavanshi On Feeding Milk (Source: Social Media)

अगर वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैच खेलते हुए 776 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक निकला, जबकि दो मौकों पर वह शतक के बेहद करीब पहुंचकर चूक गए। प्लेऑफ में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और एलिमिनेटर में 97 तथा क्वालीफायर-2 में 96 रन की दमदार पारियां खेलीं। सबसे खास बात तो ये रही कि वैभव ने पूरे सीजन में 72 छक्के जड़े और आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया।

Read More: IPL 2026 फाइनल के बाद Gujrat Titans की बस में लगी आग, सिराज समेत कई खिलाड़ियो को सड़क पर करना पड़ा इंतजार

Exit mobile version