Fire In Gujrat Titans Bus: IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद, गुजरात टाइटन्स की टीम की बस में आग लगने का हादसा सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब खिलाड़ी अपने होटल लौट रहे थे। हालांकि, तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें दूसरी बस से होटल भेजा गया। इस दौरान खिलाड़ियों को करीब एक घंटे तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने खिलाड़ियों के चारों ओर सुरक्षा का घेरा बना रखा था, क्योंकि बड़ी संख्या में फैंस भी वहां जमा हो गए थे। इस मौके की तस्वीरों में मोहम्मद सिराज भी सड़क पर बैठे हुए नजर आए, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
How Bus Catches Fire: बस में आग कैसे लगी?
Gujarat Titans bus caught little fire in Ahmedabad due to short circuit in AC
The incident happened while going to the hotel after the final match, the players were taken down due to short circuit. Other arrangements were made to take them to the hotel pic.twitter.com/OOSFKLJLFM
— Kamit Solanki (@KamitSolanki) June 1, 2026
जानकारी के मुताबिक, गुजरात टाइटन्स की बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जैसे ही यह पता चला, खिलाड़ियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान बस के आसपास मौजूद पुलिसकर्मी खिलाड़ियों के चारों ओर खड़े होकर उन्हें फैंस से सुरक्षित रखने में जुटे रहे।
Fire In Gujrat Titans Bus: फैंस के रिएक्शन और सुरक्षा
Mohammed Siraj’s Instagram story. pic.twitter.com/Z7ikH0ooKj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 1, 2026
Fire In Gujrat Titans Bus: सड़क पर खड़ी बस और नीचे उतरे खिलाड़ियों को देखकर आसपास के लोग रुके और उनकी तस्वीरें लेने के साथ-साथ वीडियो बनाने लगे। पुलिस ने इस दौरान बाकी गाड़ियों को उस इलाके में एंट्री नहीं करने दिया और खिलाड़ियों तक फैंस को पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा घेरा बनाए रखा।
Mohammad Siraj News: मोहम्मद सिराज की तस्वीर
मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह, इशांत शर्मा और साई किशोर सड़क पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो उस समय का है जब बस में आग लगी और दूसरी बस का इंतजाम किया जा रहा था।
Fire In Gujrat Titans Bus: आईपीएल फाइनल में क्या हुआ?
अगर मुकाबले की बात करें तो आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। हालांकि टीम के ओपनर्स शुभमन गिल और साई सुदर्शन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। फिर तीसरे नंबर पर निशांत सिंधु को भेजा गया, लेकिन यह कदम भी असरदार साबित नहीं हुआ। वाशिंगटन सुंदर की अर्धशतकीय पारी (50 रन) की मदद से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। पर, विराट कोहली की शानदार पारी की मदद से RCB ने यह टारगेट आसानी से हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। आपको बता दें कि ये RCB की लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी है।
