RCB ने जीती 2- लेकिन क्रुणाल ने जीती 5 ट्रॉफी, IPL 2026 का फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हुए पांड्या

By rishabhpandey

Published on:

Krunal Pandya On RCB Win

Krunal Pandya On RCB Win: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ऐसे में टीम के एक्सपीरिएंस्ड ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने इस सफलता का श्रेय सालों की मेहनत, धैर्य और बेहतरीन प्लानिंग को दिया।

Krunal Pandya IPL Trophies: क्रुणाल के पास है आईपीएल की 5 ट्रॉफीज़ 

Krunal Pandya On RCB Win (Source: Social Media)

फाइनल जीतने के बाद क्रुणाल ने अपने आईपीएल करियर की पांचवीं ट्रॉफी जीतने की खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर खिताब बेहद खास है और किसी एक ट्रॉफी को दूसरे से बेहतर बताना आसान नहीं है। क्रुणाल ने कहा कि, “हर आईपीएल ट्रॉफी अपने आप में खास होती है। यह बिल्कुल बच्चों की तरह है, जहां आप किसी एक को चुन नहीं सकते। हर खिताब के पीछे कड़ी मेहनत और संघर्ष छिपा होता है, इसलिए सभी की अपनी अलग अहमियत है।”

Krunal Pandya On His Achievement: क्रुणाल ने कैसे अचीव किया सबकुछ?

Krunal Pandya On RCB Win (Source: Social Media)

11 सीजन में पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले क्रुणाल ने इसे अपने करियर की बड़ी अचीवमेंट बताया। उन्होंने कहा कि, “मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानता हूं कि इतने सालों में पांच बार चैंपियन टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह मेरे लिए गर्व की बात है।”

आरसीबी की सफलता पर बात करते हुए क्रुणाल ने टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ की सराहना की। उन्होंने बताया कि टीम के डायरेक्टर मो बोबट, हेड कोच एंडी फ्लावर, मेंटर दिनेश कार्तिक, मालोलन रंगराजन और ओमकार साल्वी ने मजबूत टीम बनाने के लिए लंबे समय तक मेहनत की।

Krunal Pandya Explains Strategy: टीम कैसे कर पाई बेहतरीन प्रदर्शन? 

Krunal Pandya On RCB Win (Source: Social Media)

उन्होंने कहा कि पिछले सीजन के बाद ही अपकमिंग नीलामी और टीम काम्बिनेशन को लेकर प्लानिंग कर ली गई थी। खिलाड़ियों का चयन सोच-समझकर किया गया, जिससे टीम में संतुलन बना और पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उनके अनुसार, आरसीबी की इस सफलता की नींव टूर्नामेंट शुरू होने से काफी पहले रखी जा चुकी थी। क्रुणाल ने आरसीबी के फैंस को भी इस जीत का बड़ा हकदार बताया। उन्होंने कहा कि 18 साल तक पहली ट्रॉफी का इंतजार करने वाले फैंस के लिए लगातार दो खिताब जीतना किसी सपने के सच होने जैसा है।

Krunal Pandya On RCB Win: विराट कोहली के प्रदर्शन पर क्रुणाल ने क्या कहा?

Krunal Pandya On RCB Win (Source: Social Media)

उन्होंने कहा कि, “लगातार दूसरी बार चैंपियन बनना हमारे फैंस के लिए बेहद खास है। उन्होंने हर मैदान पर हमारा साथ दिया और मुश्किल समय में भी टीम का हौसला बढ़ाया। यह जीत उन्हीं के नाम है।” क्रुणाल ने टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विराट के लिए यह अचीवमेंट और भी खास है क्योंकि लंबे समय तक फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहने के बाद उन्हें 2025 में पहला आईपीएल खिताब मिला और अब टीम ने सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव भी किया है।

उन्होंने कहा कि, “विराट के लिए लगातार दो ट्रॉफी जीतना बेहद यादगार पल है। इतने सालों तक टीम के साथ रहने के बाद यह अचीवमेंट उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। यह सच में शानदार और प्रेरणादायक है।”

Read More: IPL 2026 फाइनल के बाद Gujrat Titans की बस में लगी आग, सिराज समेत कई खिलाड़ियो को सड़क पर करना पड़ा इंतजार

Exit mobile version