Vaibhav Sooryavanshi On Fitness: IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कहा है कि इस सीजन ने उन्हें सिर्फ रन बनाना ही नहीं, बल्कि दबाव भरे मुकाबलों में खुद को संभालना और मैच की परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करना भी सिखाया है।
Vaibhav Sooryavanshi News: कैसा रहा वैभव का टूर्नामेंट के दौरान प्रदर्शन?
हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक पहुंचने में सफल नहीं हो सकी। क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद राजस्थान का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। इसके बावजूद वैभव का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा, जिसके चलते उन्हें आईपीएल 2026 का ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया। युवा बल्लेबाज ने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। पूरे सीजन में उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े और इसी के साथ-साथ बल्लेबाजी चार्ट में टॉप पोजिशन हासिल की।
Vaibhav Learning From IPL 2026: आईपीएल 2026 से वैभव ने क्या सीखा?
फाइनल मुकाबले के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में जब वैभव से पूछा गया कि ये सीजन उनके लिए कैसा गया, तो इसपर जवाब देते हुए वैभव ने कहा कि इस सीजन से उन्हें काफी महत्वपूर्ण सीख मिली है। उन्होंने कहा कि, “मैंने सीखा कि दबाव वाले मैचों में खुद को कैसे संभालना है और अपने खेल को परिस्थितियों के अनुसार कैसे ढालना है।”
Vaibhav Sooryavanshi On Ipl Planning: क्या था वैभव का प्लान?
उन्होंने आगे कहा कि हर मुकाबले में एक जैसी प्लानिंग काम नहीं करती। बल्लेबाज को मैच की सिचुएशन और टीम की जरूरत को समझते हुए खेलना पड़ता है। वैभव के अनुसार प्लेऑफ के मुकाबलों ने उन्हें इस पहलू को और बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया।
इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड भी तोड़े। उन्होंने 72 छक्के लगाकर एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने क्रिस गेल के 59 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
Vaibhav Sooryavanshi On Fitness: क्या फिटनेस पर ध्यान देंगे वैभव सूर्यवंशी?
अपनी बल्लेबाजी करने के तरीके को लेकर भी वैभव ने कहा कि, “मैं हमेशा अपने खेल पर भरोसा करता हूं। अगर मुझे लगता है कि किसी गेंद पर बड़ा शॉट लगाया जा सकता है, तो मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ उसे खेलने की कोशिश करता हूं।”
इसके अलावा युवा बल्लेबाज ने फिटनेस को लेकर भी अपनी प्राथमिकता जाहिर की। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाने से सिर्फ एक गेंद से चूकने वाले वैभव ने कहा कि लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस पर और ज्यादा मेहनत करनी होगी। उन्होंने फिटनेस पर कहा कि, “मैं लंबे समय तक क्रिकेट खेलना चाहता हूं। इसके लिए फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण है और आने वाले समय में मेरा पूरा ध्यान इसी पर रहेगा।”
