केवल Orange Cap ही नहीं, ये 5 अवॉर्ड अपने नाम कर गए वैभव सूर्यवंशी

By raj kiran

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi All Awards

Vaibhav Sooryavanshi All Awards: आईपीएल 2026 आरसीबी ने जीता. गुजरात टाइटंस को फाइनल में हराकर उन्होंने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीत ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम साबित हुई. इस सीजन एक खिलाड़ी ने अपनी परफॉर्मेंस से सबसे ज्यादा प्रभावित किया. जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा हुई. वो हैं राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी. इस 15 वर्षीय प्लेयर ने 5 अवॉर्ड अपने नाम किए.

Vaibhav Sooryavanshi All Awards: वैभव सूर्यवंशी ने जीते ये 5 अवॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi All Awards
Vaibhav Sooryavanshi All Awards

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचा दिया. जोकि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बैटर रहे. इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव को ऑरेंज कैप मिली. इसके अलावा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए ‘सुपर सिक्सेज अवॉर्ड’, सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट होने के चलते ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड’, युवाओं में सबसे शानदार प्रदर्शन करने के लिए ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड’ और अपनी टीम के लिए सबसे अहम योगदान देने के लिए वैभव सूर्यवंशी को ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर अवॉर्ड’ समेत 5 अवॉर्ड से नवाजा गया.

बिहार के लाल के नाम रहा आईपीएल 2026

Vaibhav Sooryavanshi All Awards
Vaibhav Sooryavanshi All Awards

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने कुल 16 मुकाबले खेले. जिसमें उन्होंने 776 रन ठोके. उनकी औसत 48.50 व स्ट्राइक रेट 237.30 की रही. लेफ्ट हैंड बैटर के बल्ले से एक शतक व 5 अर्धशतक निकले. साथ ही वो 63 चौके व 72 छक्के लगाने में भी कामयाब हो गए.

3 बार शतक बनाने से चूके 15 वर्षीय धुरंधर

Vaibhav Sooryavanshi All Awards
Vaibhav Sooryavanshi All Awards

वैभव सूर्यवंशी के पास इस सीजन 4 शतक लगाने का सुनहरा मौका था. हालांकि वो 3 बार नर्वस नाइंटीज के शिकार बन गए. लीग स्टेज के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में वो 93 रन बनाकर आउट हुए. एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों पर अपना विकेट गंवाया. फिर क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को 96 के स्कोर पर चलता किया.

 

Read More: RCB बन गई आईपीएल 2026 की चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को धोया, लगातार दूसरे साल जीता खिताब