Vaibhav Sooryavanshi Girlfriend: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी इन दिनों मैदान के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में पहचान बनाने वाले वैभव के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें सामने आई हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग में एक भी लड़की नहीं है, इसी वजह से फैंस के मन में कई तरह के सवाल पनपने लगे हैं।
Vaibhav Sooryavanshi News: क्या किसी को डेट कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी?
क्रिकेट फैंस के बीच लगातार यह सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी की कोई गर्लफ्रेंड है। हालांकि अब मिली जानकारी के मुताबिक, वैभव फिलहाल किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। उनकी उम्र अभी सिर्फ 15 साल ही है और उनका पूरा ध्यान क्रिकेट करियर और पढ़ाई पर केंद्रित है। युवा बल्लेबाज ने कम समय में अपने खेल और सरल स्वभाव से बड़ी तादात में फैंस बनाए हैं, जिनमें युवा फैंस की संख्या भी काफी ज्यादा है। लेकिन अब तक उनके किसी रिश्ते की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
Viral Photo: वायरल तस्वीर की सच्चाई क्या है?

वैभव की लाइफ में फिलहाल कोई लड़की नहीं है इस बात का सबूत इससे भी मिलता है कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके 334 फॉलोइंग में से एक भी लड़की नहीं है। जो कि कही ना कही ये दिखाता है कि वैभव का ध्यान लड़कियों पर नहीं बल्कि खुद के फ्यूचर और गेम पर है।
लेकिन बीच में एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें वैभव एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे थे। इस फोटो के आधार पर कई यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि वह उनकी गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह तस्वीर एआई (AI) तकनीक की मदद से बनाई गई है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। तस्वीर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं, लेकिन इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी।
Vaibhav Sooryavanshi Girlfriend: महिला क्रिकेटर के साथ भी जोड़ा गया नाम

इसी बीच इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कुछ पोस्ट्स में वैभव सूर्यवंशी का नाम महिला क्रिकेटर वैष्णवी शर्मा के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि इन दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। कई सोशल मीडिया अकाउंट्स इस तरह की खबरों को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल ऐसी किसी भी बात की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
Read More: Kailsah Kher माचएंगे IPL 2026 के फाइनल में धूम, ड्रोन शो से लेकर जानें क्या होंगी अनोखी चीजें?






