IPL Winner Prize Money: IPL 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब की तलाश में हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पहली बार कप्तान के रूप में ट्रॉफी जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरेंगे। इससे पहले GT ने साल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंची है। टीम ने पिछले सीजन अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर लंबे इंतजार को खत्म किया था और अब लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से वो मैदान में उतरेगी।
IPL Final Match: विजेता टीम को मिलेगी 20 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी
आईपीएल की शुरुआत से ही विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी में लगातार बढ़ोतरी हुई है। पहले सीजन में चैंपियन बनने वाली राजस्थान रॉयल्स को 4.8 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि IPL 2026 की विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये का बड़ा इनाम दिया जाएगा।
Prize Money For Runner-Up: रनर-अप टीम भी होगी मालामाल
फाइनल में हारने वाली टीम खाली हाथ नहीं जाएगी। रनर-अप टीम को 13 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। यानी चाहे RCB हो या GT, हारने वाली टीम भी करोड़ों रुपये अपने साथ ले जाएगी। इसके अलावा प्लेऑफ में पहुंचने वाली बाकी दो टीमों को भी इनाम मिलेगा। क्वालीफायर-2 तक का सफर तय करने वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जबकि एलिमिनेटर में बाहर हुई सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।
RCB Team Squad: फिल साल्ट की फिटनेस पर सवाल
RCB के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के खेलने को लेकर अभी भी वैसे सिचुएशन साफ नहीं है। हालांकि टीम अपने बेहतरीन प्लेइंग 11 में बदलाव करने से बचना चाहेगी। अगर साल्ट प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाते हैं तो विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उन्हें इस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने मिले मौकों में तेज शुरुआत देकर टीम को काफी प्रभावित किया है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। कप्तान शुभमन गिल अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकते हैं।
IPL Winner Prize Money: कब और कहां देखें फाइनल मुकाबला?

RCB और GT के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला उसी पिच पर होगा जहां पिछले सीजन का फाइनल आयोजित किया गया था। इसी मैदान पर इस सीजन दोनों टीमों की भिड़ंत भी हुई थी, जिसमें कम स्कोर वाला रोमांचक मैच देखने को मिला था। फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे किया जाएगा। वहीं मैच का सीधा टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जाएगा। वहीं ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबले का लाइव आनंद ले सकेंगे।
अब ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल अपनी कप्तानी में पहला खिताब जीतते हैं या रजत पाटीदार की RCB को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनकर इतिहास रचते हैं।
Read More: IPL 2026: गुजरात-राजस्थान मैच में क्यों हुआ दोबारा टॉस? जानिए पूरा विवाद






