GT vs RR Scorecard: आईपीएल 2026 का क्वलीफायर-2 ब्लॉकबस्टर रहा. जहां भिड़ी थी राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस. मुल्लांपुर के मैदान पर गुजरात की टीम विजयी रही. टीम के लिए हीरो बनकर सामने आए शुभमन गिल. जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. टॉस जीतकर RR ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए. इसके जवाब में GT ने 18.4 ओवर में ही ये मैच समाप्त कर दिया. 7 विकेटों से जीतकर वो फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गई. अब खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत आरसीबी के साथ होगी.
GT vs RR Scorecard: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स ने को हराया

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला उतार चढ़ाव से भरा रहा. जहां टॉस राजस्थान की टीम ने जीता था. कप्तान रियान पराग ने पहले बैटिंग चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने गुजरात के सामने 200 प्लस टारगेट रखा. वैभव सूर्यवंशी अपनी टीम के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए. जिन्होंने पूरे धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को संभाला और एक बेहतर स्कोर तक भी पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के दम पर ये मुकाबला अपनी झोली में डाल लिया. और फाइनल में भी अपनी जगह बना ली.
राजस्थान रॉयल्स ने बनाया बड़ा स्कोर

राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. उन्हें पहला झटका मैच की चौथी ही गेंद पर लग गया. यशस्वी जायसवाल दो गेंदों पर 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अगले ही ओवर में ध्रुव जुरेल भी चलते बने. जुरेल के बैट से 7 रन आए. नंबर-4 पर रविंद्र जडेजा को भेजा गया था. जिन्होंने 45 रनों की अच्छी पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर उन्होंने एक अहम साझेदारी की. वैभव ने 47 बॉल पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 96 रन जड़ दिए. एक बार फिर वो दुर्भाग्यशाली रहे. इस सीजन अपने दूसरे शतक से चूक गए. आखिर में डॉनोवन फरेरा ने 11 बॉल पर 38 रन ठोक टीम का स्कोर 214 तक पहुंचा दिया.
ऐसी रही गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत ताबड़तोड़ रही. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के लिए बेहतरीन पार्टनरशिप की. दोनों ने मिलकर 12.5 ओवर में ही 58 रन जोड़ दिए. साई ने 32 गेंदों का सामना करके 58 रन बनाए. वहीं गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 53 बॉल पर 3 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 104 रन बनाए. इन दोनों पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस की टीम ने 8 गेंदें रहते ही राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया.
Read More: Qualifier 2 से पहले Vaibhav Sooryavanshi का GT और Shubman Gill को बड़ा Message






