3 खराब Season के बाद Hardik Pandya से छीनी MI की कप्तानी, अगले Season इस Team के कप्तान बनेंगे Hardik Pandya

By Anjali Maikhuri

Published on:

Hardik Pandya Captaincy Mumbai Indians

Hardik Pandya Captaincy Mumbai Indians: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन में पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई। टीम ने 14 में से 10 मैच गंवाए और अंक तालिका में नौवें स्थान पर खत्म किया। अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनी जा सकती है।

Hardik Pandya Captaincy Mumbai Indians

Hardik Pandya Captaincy Mumbai Indians
Hardik Pandya Captaincy Mumbai Indians

हार्दिक को 2024 में रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था। उस समय टीम मैनेजमेंट को लगा था कि वह भविष्य के लिए सही कप्तान साबित होंगे। गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने के बाद हार्दिक से उम्मीदें भी काफी बड़ी थीं। लेकिन मुंबई इंडियंस में उनकी कप्तानी अब तक सफल नहीं रही।

सीजन खत्म होने के बाद हार्दिक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई कि टीम में कुछ बड़ा होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ कप्तानी ही नहीं बल्कि टीम में उनकी जगह को लेकर भी चर्चा हो रही है।

स्टार खिलाड़ियों के बावजूद टीम रही फ्लॉप

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

मुंबई इंडियंस के पास इस बार शानदार टीम थी। रोहित शर्मा,Jasprit Bumrah, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी टीम में मौजूद थे। फैंस को उम्मीद थी कि मुंबई फिर से पुराने अंदाज में वापसी करेगी। लेकिन मैदान पर कहानी बिल्कुल अलग दिखी।

बुमराह कई मैचों में विकेट लेने में संघर्ष करते नजर आए। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं रोहित शर्मा चोट से परेशान रहे। टीम के कई फैसलों पर भी सवाल उठे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के अंदर माहौल भी पूरी तरह सही नहीं था। कहा जा रहा है कि कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कई बार राय नहीं मिली। कोच डेटा और प्लान के हिसाब से खेलने की सलाह दे रहे थे, लेकिन कुछ खिलाड़ी उसे मैदान पर फॉलो नहीं कर रहे थे। इससे टीम की रणनीति भी कमजोर पड़ती गई।

क्या मुंबई इंडियंस लेगी बड़ा फैसला?

MI Management
MI Management

मुंबई इंडियंस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन टीम के अंदर बड़े बदलाव की चर्चा लगातार हो रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीम मैनेजमेंट बड़ी बैठक कर सकता है, जिसमें कप्तानी से लेकर खिलाड़ियों के भविष्य तक हर मुद्दे पर बात होगी।

कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि मुंबई इंडियंस अब हर विकल्प पर सोच सकती है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पांड्या आगे भी कप्तान बने रहेंगे या नहीं। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि अगर कप्तानी जाती है तो क्या वह टीम में सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर बने रहेंगे।

Also read: Vaibhav Sooryavanshi की कामयाबी के चक्कर में पिता हुए थे बेरोज़गार, जानें किस तरह 15 साल का बच्चा बना सुपरस्टार